विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming EVs: भारतीय बाजार में एंट्री मारेंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कार, Mahindra XUV.e8 से लेकर Creta EV तक

Published: Wed, 31 Jul 2024 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2024 09:00 PM (IST)

Mahindra XUV.e8 को संभावित रूप से दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि XUV.e8 अगले ...और पढ़ें

भारतीय बाजार में 4 नई इलेक्ट्रिक कार एंट्री मारने वाली हैं।
भारतीय बाजार में 4 नई इलेक्ट्रिक कार एंट्री मारने वाली हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की मांग और प्रदूषण के चलते भारत में Electric Cars की मांग बढ़ी है। इसी के चलते Electric SUV सेगमेंट में अगले 12 से 18 महीनों में कई नए मॉडल आएंगे। हम आपके लिए Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra और Kia जैसी कार निर्माता के अपकमिंग प्रोडक्ट्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

Mahindra XUV 3XO EV

इस साल के अंत तक महिंद्रा द्वारा XUV 3XO EV लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसे Tata Punch EV से मुकाबला करने के लिए XUV 400 से नीचे रखा जाएगा। इसमें बैटरी पैक सहित XUV 400 के साथ कई समानताएं होंगी। उम्मीद है कि यह सिंगल चार्ज पर लगभग 350-400 किमी की कम रेंज प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें- New Royal Enfield Classic 350 अगले महीने मारेगी एंट्री, कंपनी ने बताई लॉन्च डेट

Maruti Suzuki eVX

Maruti Suzuki eVX को 2025 की शुरुआत या मिड में पेश किया जाएगा। कॉन्सेप्ट की तरह ही इसमें 60 kWh बैटरी पैक लगाया जा सकता है, जो 550 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकता है। साल 2025 की दूसरी छमाही में इसका एक टोयोटा सिबलिंग मॉडल भी लॉन्च किया जाएगा और दोनों ही टोयोटा के 27 PL प्लेटफॉर्म के डेरिवेटिव पर आधारित होंगे।

Hyundai Creta EV

कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी गई हुंडई क्रेटा ईवी अगले साल की शुरुआत में शोरूम में आएगी और इसमें फिलहाल भारतीय बजार में डिस्कंटीन्यू हो चुकी बेस-स्पेक कोना इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। इसकी डिजाइन काफी हद ICE Creta से इंस्पायर्ड होगी। उम्मीद है कि इसकी रेंज 450 किलोमीटर से ज्यादा होगी।

Mahindra XUV.e8

Mahindra XUV.e8 को संभावित रूप से दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि XUV.e8 अगले साल यानी 2025 की पहली छमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। XUV 700 ICE पर आधारित ये इलेक्ट्रिक एसयूवी डिजाइन के मामले में लगभग कॉन्सेप्ट के बराबर होगी। इसके इंटीरियर में 12.3 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ लेवल 2 एडास भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बीते महीने 150-200 सीसी सेगमेंट में हुई 1.50 लाख बाइक्‍स की बिक्री, Top-5 में शामिल हुईं Bajaj, TVS, Honda