विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali से पहले लॉन्‍च होंगी ये बेहतरीन कारें, लिस्‍ट में JSW से लेकर Volvo तक हैं शामिल

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:59 AM (IST)

भारतीय बाजार में कई निर्माताओं की ओर से कारों को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Diwali से पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल Diwali तक देश में कई नई कारों को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। किस निर्माता की ओर से कब तक किस गाड़ी को पेश और लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Honda Elevate Facelift

होंडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर एलीवेट की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को भारत में छह अक्‍टूबर को लॉन्‍च किया जा सकता है।

Volvo EX 90

वोल्‍वो की ओर से भारत में कई बेहतरीन एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 12 अक्‍टूबर को नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Volvo EX 90 को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाएगा।

Toyota Glanza Facelift

टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर ग्‍लैंजा को ऑफर किया जाता है। इस कार को भी जल्‍द ही फेसलिफ्ट के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक, नया 1.2 लीटर इंजन, कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है।

Hyundai Bayon

हुंडई की ओर से भी जल्‍द ही मिड साइज एसयूवी के तौर पर बेयोन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। साथ ही दमदार इंजन के विकल्‍प भी इसमें मिलेंगे।

JSW Combat PHEV

जेएसडब्‍ल्‍यू की ओर से भी दीवाली से पहले भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। यह एसयूवी अक्‍टूबर महीने में ही लॉन्‍च की जा सकती है। जिसे कॉम्‍बैट नाम से ऑफर किया जा सकता है। इसे पीएचईवी तकनीक के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसमें बैटरी और इंजन दोनों को दिया जाएगा। साथ ही इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलेंगे।

Audi Q3

ऑडी की ओर से भी दीवाली से पहले क्‍यू 3 की नई जेनरेशन को भारत में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस एसयूवी को निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। जिसमें कई बदलाव किए गए हैं और यह मौजूदा जेनरेशन के मुकाबले ज्‍यादा लंबी बनाई गई है।

Tata Safari EV

टाटा की ओर से सफारी को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। सात सीटों वाली इस एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को भी दीवाली से पहले भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?