Move to Jagran APP

Upcoming Cars In November 2023: भारतीय बाजार में इस महीने लॉन्च होंगी ये टॉप-5 कारें, देखिए पूरी लिस्ट

Upcoming Cars In November 2023 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के अंदर इस महीने कई कारें लॉन्च होने वाली हैं। Mercedes-Benz GLE Facelift को 2 नवंबर 2023 को AMG C43 के साथ लॉन्च किया जाएगा। जीएलई के नवीनतम संस्करण में बाहर के साथ-साथ केबिन के अंदर भी कई बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा भी बहुत सी नई कारें लॉन्च होने वाली हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraPublished: Wed, 01 Nov 2023 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2023 08:00 PM (IST)
इस महीने 5 से अधिक कारें लॉन्च होने वाली हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Upcoming Cars In November 2023: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के अंदर इस महीने कई कारें लॉन्च होने वाली हैं। अपनी इस लेख में हम आपके लिए इनकी लिस्ट लेकर आए हैं। हमारी सूची में Mercedes-Benz GLE Facelift, Mercedes-AMG C43, Lexus LM MPV, 2024 Skoda Superb और 2024 Renault Duster शामिल है। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

Mercedes-Benz GLE Facelift

Mercedes-Benz GLE Facelift को 2 नवंबर, 2023 को AMG C43 के साथ लॉन्च किया जाएगा। जीएलई के नवीनतम संस्करण में बाहर के साथ-साथ केबिन के अंदर भी कई बदलाव किए गए हैं। इस एसयूवी में फिर से डिजाइन किए गए एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स, नए बंपर और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि ग्लोबल मार्केट में मर्सिडीज अपनी GLE को 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश करती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki ने अक्टूबर 2023 में दर्ज की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री, यूटिलिटी व्हीकल्स का अच्छा परफॉरमेंस

Mercedes-AMG C43

Mercedes-AMG C43 भारत में 2 नवंबर, 2023 को नए GLE फेसलिफ्ट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। एएमजी सी43 सी-क्लास का स्पोर्टियर वर्जन है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला BMW M340i और Audi S5 स्पोर्टबैक से होगा। AMG C43 में इलेक्ट्रिक टर्बोचार्जर और 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया गया है।

Lexus LM MPV

लेक्सस इंडिया ने इस साल अगस्त में एलएम लक्जरी एमपीवी के लिए प्री-बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया था। कार निर्माता का दावा है कि उसे 100 से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई हैं। 2024 लेक्सस एलएम टोयोटा के जीए-के प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें बड़े, सीधे ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैंप और एक रैपराउंड एलईडी लाइट बार के साथ फिर से डिजाइन किया गया एक्सटीरयर दिया जाएगा।

2024 Skoda Superb

स्कोडा ने अगली पीढ़ी के सुपर्ब के डिजाइन स्केच जारी किए हैं। इस प्रीमियम सेडान को आधिकारिक रूप से 2 नवंबर, 2023 को पेश किया जाएगा। नई पीढ़ी की सुपर्ब अपने पूर्ववर्ती की तुलना में लंबी और ऊंची है, जिसके परिणामस्वरूप हेडरूम और सामान रखने की जगह में सुधार हुआ है। स्कोडा ने पुराने मॉडल की तुलना में बेहतर एयरोडायनामिक प्रदर्शन का भी दावा किया है।

2024 Renault Duster

2024 Renault Duster को अगले महीने पेश किया जा सकता है। खबर है कि रेनो की सहयोगी ब्रांड डेसिया 29 नवंबर को पुर्तगाल में बिल्कुल नई डस्टर का अनावरण करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही अगली पीढ़ी की डस्टर को भारत में 2025 तक हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगुन और मारुति ग्रैंड विटारा के कंपटीटर के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 2024 में Kia India लॉन्च करेगी 3 नई कारें, जानिए क्या है कंपनी का फ्यूचर प्लान


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.