विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगले महीने लॉन्‍च होंगी ये बेहतरीन कारें, Volvo से लेकर Toyota तक हैं शामिल

Published: Sun, 27 Sep 2026 05:29 PM (IST)

भारतीय बाजार में कई निर्माताओं की ओर से कारों को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने देश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने तक देश में कई नई कारों को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। किस निर्माता की ओर से कब तक किस गाड़ी को पेश और लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mercedes Benz Maybach S Class Facelift

मर्सिडीज बेंज की ओर से भारत में मैबेक को भी ऑफर किया जाता है। इसके एस क्‍लास फेसलिफ्ट को औपचारिक तौर पर पांच अक्‍टूबर को भारत में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। यह इसका 2026 वर्जन होगा।

Honda Elevate Facelift

होंडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर एलीवेट की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को भारत में छह अक्‍टूबर को लॉन्‍च किया जा सकता है।

Skoda Slavia Facelift

स्‍कोडा की ओर से मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में स्‍लाविया की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक निर्माता काी ओर से इस कार के फेसलिफ्ट को अक्‍टूबर महीने में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। कुछ समय पहले ही इसके फेसलिफ्ट को पेश किया गया है। जिसमें कई कॉस्‍मैटिक बदलावों के साथ नया इंजन और ट्रांसमिशन ऑफर किया गया है।

Volvo EX 90

वोल्‍वो की ओर से भारत में कई बेहतरीन एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 12 अक्‍टूबर को नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Volvo EX 90 को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाएगा।

Toyota Glanza Facelift

टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर ग्‍लैंजा को ऑफर किया जाता है। इस कार को भी जल्‍द ही फेसलिफ्ट के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक, नया 1.2 लीटर इंजन, कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है।

Renault Duster Hybrid

रेनो की ओर से भारतीय बाजार में डस्‍टर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के हाइब्रिड वर्जन को औपचारिक तौर पर 17 अक्‍टूबर को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस एसयूवी के पेट्रोल इंजन के वेरिएंट्स को पहले से ही ऑफर किया जा रहा है।

Hyundai Bayon

हुंडई की ओर से भी जल्‍द ही मिड साइज एसयूवी के तौर पर बेयोन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। साथ ही दमदार इंजन के विकल्‍प भी इसमें मिलेंगे।

JSW Combat PHEV

जेएसडब्‍ल्‍यू की ओर से भी अगले महीने भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। जिसे कॉम्‍बैट नाम से ऑफर किया जा सकता है। इसे पीएचईवी तकनीक के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसमें बैटरी और इंजन दोनों को दिया जाएगा। साथ ही इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलेंगे।

Audi Q3

ऑडी की ओर से भी दीवाली से पहले क्‍यू 3 की नई जेनरेशन को भारत में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस एसयूवी को निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। जिसमें कई बदलाव किए गए हैं और यह मौजूदा जेनरेशन के मुकाबले ज्‍यादा लंबी बनाई गई है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?