यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Upcoming Bike in August: अगले महीने लॉन्च होने वाली हैं ये धांसू मोटरसाइकिलें, जानें लॉन्च तारीख और फीचर्स
अगले महीने अगस्त 2022 में 2 बेहतरीन बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं जिसमें रॉयल एनफील्ड की एक बाइक भी शामिल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। रॉयल एनफील्ड के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अगले महीने हंटर 350 लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है उसके साथ ही होंडा ही एक बिगविंग भी लॉन्च होने वाली है। अगर आप भी नई मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इन दोनों बाइक्स के बारे में डिलेट से जानें।
Royal Enfield हंटर 350
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बाइक के कुल दो वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। वहीं इसके स्पाई शॉट्स से भी ये पुष्टि की है। Royal Enfield हंटर 350 को दो अलग-अलग वेरिएंट में देखा जाता है उन्हें थोड़े अलग हार्डवेयर और इसमें कलर ऑप्शन भी दिया गया है।
Royal Enfield हंटर 350 का डिजाइन ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन की याद दिलाता है। इसके साथ ही इसमें पीछे की ओर एक टियरड्रॉप के आकार का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें रेट्रो स्टाइल में लगे बॉडी पैनल के साथ सर्कुलर हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर दिखाई देंगे है। डिजाइन के रूप में ये सबसे हल्की रायल एनफीड की बाइक है।
Honda BigWing
Honda ने BigWing डीलरशिप नेटवर्क के तहत बेची जाने वाली एक नई मोटरसाइकिल की भी पुष्टि की है। 8 अगस्त को लॉन्च होने वाली नई मोटरसाइकिल के Honda के CB350 प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की संभावना है। इसे होंडा सीबी350 ब्रिगेड कहा जा रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह 500cc की मोटरसाइकिल हो सकती है। होंडा वर्तमान में सेगमेंट में CB500X को रिटेल करती है, लेकिन बहुत अधिक कीमत के कारण इसकी बिक्री में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं होता है। साथ ही, एक CRF300L को हाल ही में एक डीलरशिप पर देखा गया था। हालांकि, इस मोटरसाइकिल से जुड़ी हुई अधिक जानकारी अगले महीने ही आने की उम्मीदे हैं।
