विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Helmets For Hope: सड़क सुरक्षा को लेकर इंडिया और यून ने मिलाए हाथ, शुरू हुई रोड एक्सीडेंट में कमी लाने की कवायद

Published: Wed, 12 Jun 2024 09:30 PM (IST)

UN महासचिव के विशेष दूत जीन टॉड ने भारत में दोपहिया हेलमेट निर्माता संघ के अध्यक्ष राजीव कपूर के साथ ...और पढ़ें

Helmets For Hope पहल की शुरुआत की गई है।
Helmets For Hope पहल की शुरुआत की गई है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सड़क यातायात से होने वाली मौतों में कमी लाने के एक बड़े प्रयास के तहत इंडिया और यूएन एक साथ आए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत जीन टॉड ने भारत में दोपहिया हेलमेट निर्माता संघ के अध्यक्ष राजीव कपूर के साथ मिलकर 'Helmets For Hope' पहल की शुरुआत की है। आइए, इस इनिशिएटिव के बारे में जान लेते हैं।

Helmets For Hope 

इस अभियान को विभिन्न देशों में चरणों में क्रियान्वित किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। यह दोपहिया और साइकिल सवारों को हर समय हेलमेट पहनने की आवश्यकता पर जोर देता है। इसके अतिरिक्त, यह लोगों को सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और चोटों को कम करने के तरीकों के बारे में शिक्षित करता है।

कब हुई शुरुआत ? 

इस अभियान को 2023 में शुरू किया गया यह अभियान 80 देशों के 1000 शहरों में चलाया जाएगा। इसमें बिलबोर्ड, सार्वजनिक परिवहन विज्ञापन और सोशल मीडिया सहित विभिन्न मीडिया चैनलों का उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढे़ं- IRF ने भारत सरकार से की हेलमेट पर GST हटाने की मांग, अभी खरीद पर देना होता है इतना टैक्स