अमेरिका के साथ कई विदेशी बाजारों में एंट्री करेगी Ultraviolette, विस्तार के लिए जुटाए 85 मिलियन डॉलर
भारत सहित दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में स्पोर्ट्स और एडवेंचर सेगमेंट में Ultraviolette की ओर से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता जल्द ही भारत के साथ ही कई अन्य देशों में भी विस्तार की तैयारी कर रही है। निर्माता की ओर से किन देशों में कब तक विस्तार करने की योजना है। इसके लिए कितने मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Ultraviolette करेगी विस्तार
अल्ट्रावायलट की ओर से अब भारत के साथ ही दुनिया के कई प्रमुख देशों में विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह जल्द ही कई देशों में अपनी एंट्री की तैयारी कर रही है।
किन देशों में करेगी एंट्री
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 2027 तक अल्ट्रावायलेट अमेरिकी बाजार में भी एंट्री कर सकती है। इसके साथ ही निर्माता की योजना लेटिन अमेरिकी देशों और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में भी अपने उत्पादों की बिक्री करने की है।
जुटाई बड़ी फडिंग
अल्ट्रावायलट ने भविष्य के वाहनों को तैयार करने और विस्तार करने के लिए हाल में ही 85 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इसका उपयोग निर्माता की ओर से उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी किया जाएगा। इस फंडिंग के लिए अल्ट्रावायलेट ने याली कैपिटल और टीडीके वेंचर्स के नेतृत्व में नए राउंड में यह फंडिंग जुटाई है।
कितनी बढ़ेगी क्षमता
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अल्ट्रावायलेट अब अपनी उत्पादन क्षमता को पांच लाख यूनिट तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
किन देशों में है मौजूद
अल्ट्रावायलट मौजूदा समय में भारत के साथ ही यूरोप के करीब 20 देशों में अपने वाहनों की बिक्री कर रही है।
कौन सी मोटरसाइकिल करती है ऑफर
अल्ट्रावायलट की ओर से मौजूदा समय में एडवेंचर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर X47 की बिक्री की जाती है। वहीं स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर निर्माता की ओर से F77 को ऑफर किया जाता है।
