TVS Ronin का नया Base+ वेरिएंट हुआ लॉन्च, कम कीमत में डुअल ABS और एक्सट्रा फीचर्स के साथ
TVS Ronin Update: TVS Motor ने 2026 फेस्टिव सीजन से पहले Ronin बाइक को अपडेट कर दिया है जिसमें नया Base+ वेरिएंट और बेहतर फीचर्स शामिल हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motor ने 2026 के फेस्टिव सीजन से पहले Ronin लाइनअप को अपडेट कर दिया है जिसमें एक नया Base+ वेरिएंट पेश किया गया है। इस अपडेट के साथ मिड और टॉप वेरिएंट में कुछ एक्सट्रा फीचर्स भी जोड़े गए हैं। अपडेटेड रेंज की शुरुआती कीमत नए वेरिएंट के लिए 1,42,490 रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसके बाद मिड वेरिएटं की एक्स-शोरूम कीमत 1,51,540 रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 1,63,640 रुपए है।
वेरिएंट और फीचर्स
नया Base+ वेरिएंट डुअल-चैनल ABS को अपनी एक खास खूबी के तौर पर शामिल करते हुए Ronin के लाइनअप को बढ़ाया है। TVS ने इस वर्जन के लिए नए रंग भी पेश किए हैं। Base+ वेरिएंट दो कलर ऑप्शन- Sunlit Yellow और Desert Mirage में उपलब्ध है।
मिड वेरिएंट और कीमत
इस रेंज में आगे बढ़ते हुए अपडेटेड Ronin मिड की एक्स-शोरूम कीमत 1,41,540 रुपए है। इसका सबसे बड़ा अपडेट एक कनेक्टेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो बाइक में अकिरिक्त कनेक्टेड फीचर्स जोड़ता है। इसमें एक Type-CC चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है। मिड वेरिएंट Glacier Silver और Charcoal Ember रंगों में उपलब्ध है।
टॉप वेरिएंट और बदलाव
Ronin टॉप में और भी बड़े बदलाव किए गए हैं। 1,63,640 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत वाले इस अपडेटेड वेरिएंट में अब Traction Control System दिया गया है। बाकी फीचर्स में एक Type-C चार्जिंग पोर्ट और एक नई प्रीमियम सीट शामिल है। TVS इस टॉप वेरिएंट को Nimbus Grey और Midnight Blue कलर्स में पेश कर रहा है।
Ronin की पहचान
TVS Ronin अपने नियो-रेट्रो स्टाइलिंग और रोडस्टर-ओरिएंटेड कैरेक्टर के साथ TVS की प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज में अलग जगह बनाए हुए है। TVS का कहना है कि इस बाइक ने 2 लाख से ज्यादा ग्राहकों को एक ग्लोबल कम्यूनिटी बना लिया है।
