विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2027 Kawasaki Z650RS भारत में हुई लॉन्च, 649cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन और बड़ा फ्यूल टैंक

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:03 PM (IST)

Kawasaki Z650RS: कावासाकी ने भारत में 2027 Z650RS को 7.83 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। नियो-रेट्रो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki ने भारत में 2027 Z650RS को 7.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल-इयर बाइक में पिछले वर्जन के ही मैकेनिकल पैकेज और उपकरणों को वैसा ही रखा गया है। Z650RS में 649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलना जारी है जो 68hp की पावर और 64nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन और गियरबॉक्स

2027 Kawasaki Z650RS में वही 649c का पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8,000rpm पर 68hp और 6,700rpm पर 64nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें ट्यूबलर डायमंड स्टील फ्रेम, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और हॉरिजॉन्टल बैक-लिंक रियर सस्पेंशन को बरकरार रखा गया है।

ब्रेकिंग और फीचर्स

ब्रेकिंग हार्डवेयर में ट्विन 300mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 220mm रियर डिस्क शामिल हैं जबकि Kawasaki ट्रैक्शन कंट्रोल मिलना जारी है। यह बाइक 17-इंच के पहियों पर चलती है जिन पर 120/70 फ्रंट और 160/60 रियर टायर लगे हैं। इसके डाइमेंशंस और वजन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें 12-लीटर का फ्यूल टैंक, 800mm की सीट हाइट मिलती है।

डिजाइन और फीचर्स

अपने पारंपरिक नियो-रेट्रो स्टाइल में Z650RS में गोल LED हेडलाइट, मल्टी-फंक्शन LCD के साथ डुअल-डायल इंस्ट्रूमेंटेशन, स्पोक-स्टाइल कास्ट व्हील्स और एक हॉरिजॉन्टल टेल सेक्शन मिलना जारी है। 2027 Z650RS की एक्स-शोरूम कीमत 7.83 लाख रुपए है जो 2026 मॉडल के जितनी ही है। पिछले मॉडल-इयर अपडेट में कीमत 14,000 रुपए बढ़कर 7.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई थी।

Feature / Category Specification / Detail
Ex-Showroom Price ₹7.83 Lakh
Engine 649cc, Parallel-Twin, Liquid-Cooled
Max Power 68 hp @ 8,000 rpm
Max Torque 64 Nm @ 6,700 rpm
Gearbox 6-Speed
Frame & Suspension Tubular Diamond Steel Frame, Telescopic Front Fork, Horizontal Back-Link Rear Suspension
Brakes Twin 300mm Front Discs, 220mm Rear Disc with Kawasaki Traction Control
Tyres & Wheels 17-inch Spoke-Style Cast Wheels (120/70 Front, 160/60 Rear)
Dimensions 12-Litre Fuel Tank, 800mm Seat Height
Design & Features Round LED Headlight, Dual-Dial Instrumentation with Multi-Function LCD, Horizontal Tail Section