विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS ने लॉन्च की अपनी 125cc की ये बाइक, अब ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ मिलेंगे बड़े टायर और Type-C पोर्ट

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:33 PM (IST)

TVS Raider 125: 2027 TVS Raider में 125cc का इंजन और कई फीचर्स मिलते हैं। अब इस बाइक को अपडेट करके ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल 2026 में Raider में हुए अपडेट के बाद TVS Motor ने अपनी इस कम्यूटर बाइक को एक बार फिर से अपडेट कर दिया है। हालांकि, लॉन्च अब हुआ है लेकिन अपडेटेड Riader 125 की यूनिट्स इस महीने की शुरुआत से ही शोरूम पहुंचना शुरू हो गई हैं। ये इवोल्यूशनरी अपडेट हैं और इन्हें TFT और SXC DD जैसे ट्रिम्स में देखा गया है।

अब नए SXC DD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,00,330 रुपए और TFT DDD वेरिएंट की कीमत 1,03,330 रुपए रखी गई हैं।

TVS Raider अपडेट

फेस्टिव सीजन के करीब आते ही TVS Raider को फिर अपडेट किया गया है। TFT DD, SXC DD और SSE ट्रिम्स जैसे वेरिएंट अपडेट लगते हैं जबकि मौजूद डिटेल्स TFT DD और SXC DD वेरिएंट के लिए हैं। इन अपडेट्स वाली यूनिट्स इस महीने की शुरुआत से ही शोरूम पहुंचना शुरू हो गई हैं। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल जोड़ा गया है जो 125cc सेगमेंट में आमतौर पर नहीं मिलता।

ब्रेकिंग की बात करें तो TVS Raider में अब इमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग मिलती है जो सड़क पर बाकी लोगों की अलर्ट करती है।

टायर और ब्रेकिंग अपडेट

2027 Raider 125 का एक खास अपडेट है ज्यादा चौड़ा रियर टायर जो अब 110-सेक्शन से बड़कर 120-सेक्शन यूनिट हो गया है। छोटा रियर पेटल डिस्क ब्रेक अब एक बड़े लेकन ट्रेडिशनल डिस्क में अपग्रेड कर दिया गया है। एक USB फास्ट-चार्जिंग टाइप-सी पोर्ट भी इस पैकेज के पार्ट है जो 27W पर आउटपुट देता है। वेरिएंट के मुताबिक, Raider 125 में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो नेविगेशन सहित 99+ कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करता है।

इंजन और पावर

2027 TVS Raider में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अभी भी वही 125cc का एयर/ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है जिसमें 3-वाल्व हेड और एक एग्जॉस्ट नोट दिया गया है। यह इंजन लगभग 11bhp की पावर और 11nm का टॉर्क जनरेट करता है जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

इसके अलावा इसमें LED हेडलाइट्स, LED DRL, LED टेल लाइट्स, प्रीमियम स्विचगियर, राइडिंग मोड्स, स्प्लिट सीट ऑप्शन, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक जैसे फीचर्स वैसे ही रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें- Bajaj Pulsar NS125 vs TVS Raider 125: फीचर्स और कीमत के मामले में कौन है बैस्ट?