विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS ने अपनी Raider 125 मोटरसाइकिल में किए बड़े अपडेट, अब Dual Channel ABS के साथ कई नए फीचर्स

Published: Thu, 01 Oct 2026 02:30 PM (IST)

TVS Raider 125: टीवीएस मोटर ने फेस्टिव सीजन से पहले अपनी लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल Raider 125 को एक बार फिर से अपडेट कर दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motor ने अप्रैल 2026 में Raider को अपडेट किया था लेकिन इस टेक्नोलॉजी से भरपूर कम्यूटर मोटरसाइकिल को एक बार फिर से अपडेट किया गया है। खरीदारों के लिए इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए पिछले अपडेट के कुछ ही महीनों के अंदर Raider 125 को दूसरा अपडेट मिला है।

कीमत में बदलाव

TVS Motor ने अपनी इस कम्यूटर मोटरसाइकिल को और ज्यादा सुरक्षित और बेहतर राइडिंग अनुभव देने वाला बनाया है और साथ ही इसके लुक को भी और ज्यादा शानदार किया गया है। इस अपडेट के साथ कीमत में थोड़ी सी बढ़ोतरी की गई है जिससे इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.04 लाख रुपए हो गई है जो पहले से लगभग 4,000 रुपए ज्यादा है।

क्या-क्या हुआ अपडेट?

इस बार इसके महंग वेरिएंट्स जैसे TFT, DD, SXC DD और SSE ट्रिम्स को अपडेट किया गया है। हालांकि, ये अपडेट अभी कंपनी की वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहे लेकिन अपडेटेड गाड़ियां शोरूम तक पहुंचना शुरू हो गई हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव डुअल-चैनल ABS को देना है जो आमतौर पर 125 या 1500cc सेगमेंट में देखने को नहीं मिलता है।

ट्रैक्शन कंट्रोल

इसमें नया Tration Control सिस्टम भी दिया गया है जो स्विचेबल है। Dual-Channel ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल से मोटरसाइकिल की सुरक्षा बढ़ेगी। एक और बदलाव इसके पीछे के टायर में किया गया है जो अब पहले के 110-सेक्शन से बढ़कर 120-सेक्शन का टायर हो गया है। इसके अलावा, पीछे के छोटे पेटल डिस्क ब्रेक को अब एक बड़े डिस्क ब्रेक में अपग्रेड कर दिया है।

क्या-क्या हैं फीचर्स?

सफर के दौरान यूजर्स को अपने डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा देने के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट भी शामिल किया गया है। वेरिएंट के आधार पर Raider 125 में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो कई सारे कनेक्टेड फीचर्स और नेविगेशन को भी सपोर्ट करता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इन सभी फीचर अपग्रेड के अलावा, TVS Raider 125 मैकेनिकली तौर पर पहली जैसी ही है। यह इंजन लगभग 11bhp की पावर और 11nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स जैसे LED हेडलाइट्स, LED DRL, LED टेल लाइट्स, प्रीमियम स्विचगियर, राइडिंग मोड्स, स्पिल्ट सीट का विकल्प, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक पहले की तरह ही दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 301 किमी की रेंज और एडवांस फीचर्स, डेली ट्रैवल के लिए बेस्ट है Ola का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर