TVS ने लॉन्च किया नया स्कूटर, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ मिलेंगे 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स
TVS Ntorq 150: टीवीएस ने अपना नया स्कूटर Ntorq 150 को नेपाल में लॉन्च कर दिया है जो शानदार फीचर्स, मॉडर्न तकनीक और पावरफुल इंजन के साथ आता है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Ntorq 150 को नेपाल में 3,69,000 NPR की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर नेपाल में Stealth Sivler, Racing Red और Turbo Blue रंगों में उपलब्ध होगा। नेपाल में वही 149.7cc का परफॉर्मेंस पैकेज मिलता है जिसने Ntorq 150 को TVS के मौजूदा लाइनअप में सबसे तेज पेट्रोल स्कूटरों में से एक बना दिया है।
इंजन और पावर
Ntorq 150 में TVS की O3C तकनीक के साथ 149.7cc का सिंगल-सिलिंडर थ्री-वाल्व एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह लगभग 13bhp की पावर और 14.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर 6.3 सेकंड में जीरो से 60kmph की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप-स्पीड 104kmph है। TVS का कहना है कि इसके 125cc मॉडल की तुलना में इस 150cc इंजन में बड़े बोर और लंबे स्ट्रोक के साथ-साथ एयरबॉक्स और एग्जॉस्ट रूटिंग में बदलाव किए गए हैं।
डिजाइन और तकनीक
इसमें मिलने वाले थ्री-वॉल्व हड में दो इनटेक वाल्व और एग्जॉस्ट वाल्व का इस्तेमाल किया गया है जिससे इनटेक एरियर बढ़ जाता है। इसका मकसद कंबशन चैंबर में हवा की मात्रा को सुधारना और इँजन को भारी लोड पर बहतर तरीके से एयर लेने देना है।
कूलिंग और असिस्टम
TVS की O3C कंबशन चैंबर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद के लि तेल का इस्तेमाल करती है। इससे ज्यादा लगातार परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद मिलती है और इंजन की ड्यूरेबिलिटी बढ़ती है। इसके अलावा, इसमें iGo Assist दिया गया है जो एक्सीलरेशन के दौरान इलेक्ट्रिक मदद देने के लिए इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर के जरिए काम करता है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
नेपाल-स्पेसिफिक स्कूटर में सिंगल चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है। इसका मकसद फिसलन वाली सड़कों पर एक्सीलरेट करते समय ज्यादा व्हीलस्पिन को कम करना है। इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ कॉइल-स्प्रिंग हाइड्रोलिक यूनिट दी गई है। इस सेटअप को स्पोर्ट्स-ट्यून किया गया है लेकिन इसमें कोई एडजस्टेबल सस्पेंशन या सोफिस्टिकेटेड इलेक्ट्रॉनिक डंपिंग नहीं है।
कैसे हैं फीचर्स?
इसके फ्रंट में प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एंगुलर कॉम्बिनेशन लैंप्स, इंटीग्रेटेड एयरोडायनामिक विंगलेट्स, एक्सपोज्ड हैंडलबार और एक छोटा एग्जॉस्ट दिया गया है। इसके पिछले हिस्से में बड़ Ntorq डिजाइन जैसी टी-शेप्ड लाइटिंग मिलती है। नेपाल मॉडल में TVS SmartXonnect के जरिए 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं।
इसके अलावा, इसमें 22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, एक ई-जेड सेंटर स्टैंड, एडजस्टेबेल ब्रेक लीवर, हजार्ड लैंप और फॉलो-मी-होम होम हेडलैंप दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज पर 212 किमी की रेंज और 32 लीटर की स्टोरेज, डेली यूज के लिए बेस्ट है TVS का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
