अक्टूबर में TVS Motor की बढ़ी बिक्री, इतने टू-व्हीलर की हुई बिक्री
देश की जानी-मानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company ने अक्टूबर 2020 में टू-व्हीलर की बिक्री के मामले में बढ़ोतरी का सामना किया है। कंपनी ने पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक दुपहिया वाहनों की बिक्री की है। (फोटो साभार TVS Motor Company)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी TVS Motor ने अक्टूबर बिक्री में बढ़त हासिल की है। टीवीएस ने अक्टूबर, 2020 में 394,724 यूनिट्स की बिक्री के साथ अक्टूबर, 2019 में बेची गई 323,368 यूनिट्स की तुलना में 22 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की है।
अगर टू-व्हीलर की बिक्री की बात की जाए तो कंपनी ने अक्टूबर, 2020 में 382,121 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 308,161 यूनिट्स की तुलना में 24 फीसद की बढ़ोतरी है। घरेलू बिक्री की बात की जाए तो TVS Motor ने अक्टूबर, 2020 में घरेलू बाजार में 301,380 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि बीते साल इसी अवधि में बेची गई 252,684 यूनिट्स के मुकाबले 19 फीसद अधिक है।
मोटरसाइकिल की बात की जाए तो कंपनी ने बीते माह 38 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 173,263 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि अक्टूबर, 2019 में बेची गई 125,660 यूनिट्स से अधिक हैं। स्कूटर की बिक्री की बात की जाए तो कंपनी ने 5 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 127,138 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल अक्टूबर में बेची गई 121,437 यूनिटस् से अधिक हैं।
इसी प्रकार कुल निर्यात की बात की जाए तो इसमें भी कंपनी को 33 फीसद की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने बीते माह 92,520 यूनिट्स का निर्यात किया जबकि पिछले साल इसी अवधि में 69,339 यूनिट्स का निर्यात किया था। टू-व्हीलर के निर्यात की बात की जाए तो 46 फीसद की ग्रोथ के साथ 80,741 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि अक्टूबर, 2019 में निर्यात की गई 55,477 यूनिट्स से अधिक है। थ्री-व्हीलर की बिक्री की बात की जाए तो टीवीएस कंपनी ने अक्टूबर, 2020 में 12,603 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि अक्टूबर, 2019 में बेची गई 15,207 यूनिट् से अधिक है।