TVS ने लॉन्च किया नया Callisto 110 स्कूटर, 33 लीटर स्टोरेज के साथ मिलेंगे नए सेफ्टी फीचर्स भी
TVS Callisto 110: TVS ने इंडोनेशिया में अपना नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर 33 लीटर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motors ने हाल ही में अपना नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए मॉडल को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पेश किया है। इसके पीछे कंपनी का मकसद इंडोनेशिया में 110cc ऑटोमैटिक स्कूटर बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करना है क्योंकि वहां के टू-व्हीलर मार्केट का बड़ा हिस्सा है। हालांकि, भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
नई तकनीक और फीचर्स
Callisto 110 स्कूटर को Built for Real के साथ बनाया गया है। TVS इस स्कूटर को इंडोनेशिया के लोगों की रोजाना की जरूरतों और उनके रहन-सहन के हिसाब से बनाना चाहता है। इसमें एक नया इंजन दिया गया है जिसमें इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (ISG) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही इसमें एक स्टॉप-गो सिस्टम है।
यह सिस्टम ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को अपने आप ही ऑफ कर देता है जिससे स्कूटर के माइलेज में कम से कम 10% तक की बढ़ोतरी आ जाती है।
बड़ा स्टोरेज
इस स्कूटर की सीट के नीचे 33 लीटर स्टोरेज दी गई है जिसमें दो हाफ-फेस हेलमेट आराम से देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही स्कूटर में आगे की तरफ पेट्रोल भरने की सुविधा (फ्रंट फ्यूल फिलिंग सिस्टम), मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट, लंबी सीट और एडजस्ट होने वाला रियर सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा, सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए इस स्कूटर में इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल और ऑटो-ऑफ टर्न सिग्नल जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
कितनी है इसकी कीमत?
Callisto 110 स्कूटर 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है जिसमें मिंट ग्रीन, मोनो सिल्वर, सॉलिट व्हाइट और पीच परफेक्ट शामिल हैं। जकार्ता में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 20.9 मिलियन इंडोनेशियाई रुपए (लगभग 1,10,000 भारतीय रुपए) में लॉन्च किया गया है।
