23 जुलाई को Maruti लॉन्च कर रहा है अपनी नई कार, नए लुक और फीचर्स के साथ मिलेगा टर्बो इंजन भी
Maruti Brezza Facelift: मारुतु सुजुकी अपनी नई ब्रेजा फेसलिफ्ट 23 जुलाई को लॉन्च कर रही है। नए शार्प डिजाइन, 10.25 ...और पढ़ें
-1783150300567_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Brezza Facelift भारत में 23 जुलाई को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। देश में कई बार नई ब्रेजा को टेस्टिंग के दौरान रखा गया है और लोग इसका काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। Brezza की इस नेक्स्ट जनरेशन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। यह कार नए डिजाइन, फीचर्स और इंजन के साथ आएगी।
कैसा होगा डिजाइन?
पहले Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 के प्रोटोटाइप को बिना किसी कवर के देखा गया था। आने वाली 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift में आगे और पीछे की तरफ नए डिजाइन के साथ शार्प लुक मिलने की भी उम्मीद है। हाल ही में देखे गए टेस्ट मॉडल में अधिक पार्किंग सेंसर्स भी नजर आ रहे थे।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
सामने आई तस्वीरों में गियर नॉब भी दिखाई दियाहै जिस पर 6-स्पीड लिखा हुआ है। इसके टेस्ट मॉडल के सेंटर में इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक नई 10.25 इंच की टचस्क्रीन और साथ ही एक नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके अलावा, Brezza Facelift 2026 में फ्रंट सीट्स के लिए वेंटिलेशन और रियर एसी वेंट्स भी मिल सकते हैं।
इंजन और पावर
हाल ही में 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift को गाड़ी के एमिशन की जांच करने वाले उपकरणों के साथ देखा गया था। अगर कार में वहीं पुराना इंजन होता है इसे एमिशन टेस्ट से नहीं गुजरना पड़ता। इससे यह पता चलता है कि कंपनी Fronx कार में मिलने वाले 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को Brezza Facelift में जोड़ सकती है।
कैसा होगा इंजन?
मौजूदा Brezza में केवल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है जिसकी वजह से इसे टैक्स में छूट का फायदा नहीं मिल पाता है। टैक्स का फायदा सिर्फ उन्हीं कारों को दिया जाता है जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल या उससे कम पावर का इंजन होता है। इसी वजह से, ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift के लिए 1-लीटर पेट्रोल इंजन की टेस्टिंग कर रही है।
