विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Sierra EV vs E Vitara: इन दोनों इलेक्ट्र्रिक SUV में कौन है बेस्ट, देखें फीचर्स कीमत और रेंज का अंतर

Published: Fri, 03 Jul 2026 07:08 PM (IST)

TATA Sierrva vs Maruti e Vitara: टाटा ने अपनी प्रीमियम Sierra EV को 18.79 लाख की शुरुआती कीमत पर भारत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Sierra EV भारत में लॉन्च हो गई है जिसकी शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। हाल ही में लॉन्च हुई Sierra EV का कड़ा मुकाबले Suzuki e Vitara से है। आइए जानते हैं कि वेरिएंट के मुताबिक कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में इन दोनों SUVs की तुलना पर नजर डालते हैं।

वेरिएंट के मुताबिक कीमत

TATA Sierra EV कुल 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी- Pure, Pure S, Adventure, Empowered और Empowered A। इन वेरिएंट्स को बैटरी पैक के आधार पर अलग-अलग बांटा गया है। Sierra EV में 63kWh या 75kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। यहां नीचे टेबल में कीमत की सारी डिटेल दी गई है:

Tata Sierra EV Variant-Wise Ex-Showroom Prices

Variant

63 kWh Battery Pack

75 kWh Battery Pack

Pure

Rs 18.79 Lakh

—

Pure S

Rs 19.99 Lakh

—

Adventure

Rs 20.99 Lakh

Rs 22.19 Lakh

Empowered

Rs22.79 Lakh

Rs 23.79 Lakh

Empowered A

—

Rs 24.79 Lakh 

Empowered A QWD

—

Rs 25.99 Lakh

 

Maruti e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara कुल 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध है- Delta, Zeta, Alpha और Alpha Dual Tone। E Vitara में भी 49kWh या 61kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। आप नीचे दी गई टेबल में वेरिएंट के मुताबिक कीमतें देख सकते हैं:

Maruti Suzuki E Vitara Variant-Wise Ex-showroom Prices

Variant

49 kWh Battery Pack

61 kWh Battery Pack

Delta

Rs 15.99 Lakh

—

Zeta

—

Rs 17.79 Lakh

Alpha

—

Rs 19.99 Lakh

Alpha Dual Tone

—

Rs 20.21 Lakh

 

TATA Sierra EV फीचर्स

TATA Sierra EV में सभी फीचर्स दिए गए हैं जो इसके पेट्रोल/डीजल मॉडल मिलते हैं। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, स्मार्ट प्यूरीफायर, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली आगी की सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, Dolby Atmos के साथ 12-स्पीकर वाला JBL ब्लैक साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और एक लेवल-2 ADAS सूट जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Maruti e Viatara फीचर्स

Maruti e Vitara भी कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है। इसमें वायरलेस Apple Carplay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ 10.1-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डुअल-डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, इसमें 10.25 इंच की पूरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पौनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS सूइट और कई फीचर्स शामिल हैं।

बैटरी और रेंज

Sierra EV में 63kWh या 75kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है और फुल चार्ज होने पर यह 660 किमी तक की रेंज का दावा करती है। दूसरी तरफ, Maruti E Vitara में 49kWh या 61kWh बैटरी पैक मिलता है और फुल चार्ज पर 543 किमी तक की रेंज का दावा करती है।

यह भी पढ़ें- जुलाई में TATA की गाड़ियों पर मिल रही है 1 लाख तक की बंपर छूट, लिस्ट में Curvv Sieraa और Nexon भी शामिल