विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जुलाई में TATA की गाड़ियों पर मिल रही है 1 लाख तक की बंपर छूट, लिस्ट में Curvv Sieraa और Nexon भी शामिल

Published: Fri, 03 Jul 2026 04:10 PM (IST)

TATA July Discounts: टाटा मोटर्स जुलाई 2026 में कुछ गाड़ियों पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर में Curvv, ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors जुलाई 2026 में अपनी चुनिंदा कार मॉडलों पर 1.2 लाख रुपए तक के फायदे दे रही है। सबसे खास बाता है कि हाल ही में लॉन्च हुई TATA Sierra भी इन ऑफर्स का हिस्सा है। यह ब्रांड भारती मार्केट में TATA Tiago, TATA Safari, Sierra, TATA Harrier और बाकी कारें शामिल हैं। आइए जानते हैं कि सभी कारों पर क्या-क्या डिस्काउंट मिल रहे है।

TATA Altroz

यह कंपनी की एक प्रीमियम हैचबैक कार है और जुलाई 2026 में इस पर 55,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके CNG वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 55,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इस महीने Altroz के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर 35,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। Altroz की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपए से लेकर 10.51 लाख रुपए के बीच है।

TATA Safari और Harrier

TATA Harrier और Safari पर इस महीने 45,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इन SUV के डीजल वेरिएंट्स पर ही उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो देश में Harrier की एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख रुपए से लेकर 25.35 लाख रुपए तक है। वहीं, TATA Safari की एक्स-शोरूम कीमत 13.29 लाख रुपए से लेकर 26.15 लाख रुपए के बीच है।

TATA Nexon पर डिस्काउंट

TATA Nexon पर इस महीने 60,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। Nexon के CNG इंजन वाले मॉडल्स पर सबसे ज्यादा यानी 60,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। Nexon के पेट्रोल मॉडल पर 55,000 तक के फायदे मिल रहे हैं तो वहीं इसके डीजल मॉडल्स पर 20,000 तक का फायदा मिल रहा है जो स्क्रैपेज बोनस पर उपलब्ध है।

TATA Tiago और Tigor

टाटा टियागो इस ब्रांड की देश में सबसे सस्ती कार है। Tiago पर 35,000 तक और TATA Tigor पर 30,000 तक के अधिकतम फायदे मिल रहे हैं। ध्यान देने वाली बात है कि Tiago पर मिलने वाले यह ऑफर्स सिर्फ प्री-फेसलिफ्ट मॉडल्स पर ही है। Tigor Sedan पर मिलने वाले ऑफर में 15,000 का कैश डिस्काउं और 15,000 का स्क्रैपेज बोनस शामिल है।

TATA Curvv पर डिस्काउंट

TATA Curvv पर जुलाई 2026 में 1,20,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। बता दें कि यह ऑफर इस SUV के सभी वेरिएंट्स पर मिल रहा है। इसमें 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 40,000 का एक्सचेंज ऑफर और 50,000 का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। देश में TATA Curvv की एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख रुपए से लेकर 18.85 लाख रुपए के बीच है।

TATA Sierra पर डिस्काउंट

TATA Sierra EV हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है और इसके ICE मॉडल पर 25,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। बता दें कि, यह ऑफर सिर्फ Sierra के डीजल वेरिएंट्स पर ही उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए से लेकर 21.29 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें- Renault Kwid Facelift हुई लॉन्च: 17 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ मिलेगा पावर स्टीयरिंग भी, देखें कीमत