विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Kwid Facelift हुई लॉन्च: 17 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ मिलेगा पावर स्टीयरिंग भी, देखें कीमत

Published: Fri, 03 Jul 2026 03:02 PM (IST)

Renault Kwid Facelift: रेनॉ ने भारत में अपनी नई 2026 Kwid लॉन्च कर दी है। नए डिजाइन, नए फीचर्स और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault ने भारत में 2026 Kwid को लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती कीमत 4.52 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह कार दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है- Evolution और Climber। इसमें मैनुअल और AMT दोनों ही गियरबॉक्स के विकल्प दिए गए हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले 2026 Renault के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं।

भारत के लिए प्लान

Renault ने भारत के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा किया है। कंपनी ने अगले 18 महीनों में 12 प्रोडक्ट एक्शंस की घोषणा की है जिनमें से 4 एक्टीविटीज साल 2026 के बचे हुए महीनों में होंगी। Renault India के CEO ने कहा कि रेनॉ की तरफ से बिना किसी बड़े अपडेट के लगातार दो महीने से ज्यादा का समय नहीं बीतेगा।

ध्यान से देखने पर Tailgate पर लिखे Kwid के बदले हुए फॉंट्स को भी देखा जा सकता है जिसे अब नया Silver Finish दिया गया है।

बूट स्पेस और सेफ्टी फीचर्स

इसमें बड़ा 279 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है और 184mm का इसका ग्राउंड क्लीयरेंस है। सेफ्टी के मामले में इसमें 17 स्टैंडर्ड फीचर्स मिलते हैं जिसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, EBS के साथ ABS और सीट-बेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं। सेफ ड्राइविंग के लिए इसमें गाइडलाइंस के साथ रियर-व्यू कैमरा भी दिया गया है। कार के अंदर Apple Carplay और Android Auto को सपोर्ट करने वाला 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इंजन और गियरबॉक्स

इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और Easy-R AMT गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। इसमें पावर विंडोज, पावर स्टीयरिंग, USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इसके साथ ही इसमें रिमोट कीलेस एंट्री और सेंट्रल लॉकिंग की सुविधा भी मिलती है।

बंद हुए दो मॉडल

हालांकि, 2026 अपडेट के साथ Evolution वेरिएंट की कीमत 14,000 तक और Climber वेरिएंट की कीमत 32,000 तक कम हो गई है। साथ ही, पहले मिलने वाले शुरुआती Authentic वेरिएंट और Techno को 2026 मॉडल से बंद कर दिया गया है। इनमें नए 3D Renault बैज और 14-इंच के स्टील पहियों के लिए नए डिजाइन वाले डुअल-टोन प्लास्टिक कवर्स शामिल हैं।

New Prices – All India One Price

Ex-Showroom (INR)

Evolution

Climber

Manual

4,52,900

5,14,900

AMT

4,89,900

5,60,900

यह भी पढ़ें- Yamaha जल्द लॉन्च करेगा भारत में अपनी नई बाइक, जानें कैसे मिलेंगे लुक परफॉर्मेंस और फीचर्स