TVS Apache RTR 160 4V और Yamaha FZ-FI में कौन है आपके बजट में सबसे फिट?
Yamaha motor ने BS-6 कम्प्लाइंट वाली Yamaha FZ-FI को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसका TVS Apache RTR 160 4V से कड़ा मुकाबला है
By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 10:00 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:00 AM (IST)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Yamaha motor ने भारतीय बाजार में BS-6 कम्प्लाइंट वाली Yamaha FZ-FI को लॉन्च कर दिया है। BS-4 इंजन वाली Yamaha FZ-FI के मुकाबले यह 2520 रुपये महंगी है। भारत में इसका कड़ा मुकाबला TVS Apache RTR 160 4V से है जो कंपनी की एक लोकप्रिय और स्टाइलिश लुक वाली बाइक है। आज हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही इनके कीमत के बारे में भी जानेंगे। तो डालते हैं इन बाइक्स के सभी फीचर्स पर एक नजर, जिसके बाद आप अपनी पसंद की बाइक को खुद चुन सकेंगे।
परफॉर्मेंस
- TVS Apache RTR 160 4V में 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 16.8hp का मैक्सिमम पावर और 14.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- Yamaha FZ-FI में पावर के लिए 149 सीसी का एयरकूल्ड 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7250 आरपीएम पर 12.4 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 13.6 NM का पीक टॉर्क पैदा करता है।
ब्रेकिंग फीचर्स
- TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
- Yamaha FZ-FI के फ्रंट में 282 मिलीमीटर और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया गया है।
सस्पेंशन
- TVS Apache RTR 160 4V के सस्पेंशन की बात करें, तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक यूनिट दी गई है।
- Yamaha FZ-FI के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप अडजस्टेबल मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिया गया है।
डायमेंशन
- TVS Apache RTR 160 4V की लंबाई 1050 मिलीमीटर, ऊंचाई 2050 मिलीमीटर और ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस करीब 1357 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है।
- Yamaha FZ-FI की लंबाई 1990 मिलीमीटर, चौड़ाई 780 मिलीमीटर और लंबाई 1080 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1330 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है।
कीमत
- TVS Apache RTR 160 4V की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 83,145 रुपये है जो 99,601 रुपये तक जाती है।
- BS-6 इंजन वाली Yamaha FZ-FI की एक्स-शोरूम कीमत 99,200 रुपये है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें