विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS Apache RR 310 और RTR 310 का नया एडिशन हुआ लॉन्च, क्रूज कंट्रोल के साथ मिलेंगे नए अपडेट्स

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:01 PM (IST)

TVS Apache 310: TVS ने Apache RR 310 और RTR 310 के नए ब्लैक डायमंड एडिशन भारत में लॉन्च कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motor Company ने भारत में Apahe RR 310 और Apache RTR 310 के नए ब्लैक डायमंड एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों ही बाइक्स को एक नया ऑल ब्लैक लुक दिया गया है। Apache RTR 310 ब्लैक डायमंड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 2,48,990 रुपए तो वहीं, RR 310 की एक्स-शोरूम कीमत 2,87,790 रुपए है।

Model New Variant New Features Colours Available Starting Price (INR Ex-Showroom Delhi)
TVS Apache RR 310 Top (with Quickshifter) New Livery Black Diamond Edition ₹2,87,790
TVS Apache RTR 310 Top (with Quickshifter) New Livery Black Diamond Edition ₹2,48,990

क्या हैं फीचर्स?

यह ब्लैक डायमंड ट्रीटमेंट दोनों बाइक्स के क्विकशिफ्टर वाले टॉप वेरिएंट में मिलता है। TVS के मुताबिक, इस अपडेट में खास ऑल-ब्लैक लुक दिया गया है जिससे फ्लैगशिप Apache मॉडल मौजूगा रंगों की तुलना में ज्यादा डार्क दिखते हैं। हालांकि, ब्लैक डायमंड एडिशन में किसी भी बड़े मैकेनिकल बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। दोनों ही बाइकें अपने टॉप-स्पेक कॉन्फिगरेशन वाले उपकरणों के साथ आती हैं।

Apache RTR 310 और RR 310 दोनों TVS के Apache पोर्टफोलियो में सबसे ऊपर आते हैं। इसमें RTR 310 को स्ट्रीट-फोकस्ड और RR 310 को फुल्ली फेयर्ड सुपरस्पोर्ट डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

कीलेस राइड तकनीक

नए कलर एडिशन के साथ TVS ने Apace RR 310 में कीलेस राइड तकनीक भी पेश किया है। यह फीचर पहले से Apache RTR 310 में मिलता था और अब इसे पूरी तरह के फेयर्ड मॉडल में भी दे दिया गया है। Apache 310 रेंज में पहले से ही कई इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स मिलते हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और ड्रैग टॉर्क कंट्रोल मिलता है।

कीलेस राइड के जुड़ने से RR 310 के फीचर्स और बढ़ गए हैं। ब्लैक डायमंड ट्रीटमेंट से TVS को त्योहारी सीजन के लिए दोनों फ्लैगशिप Apache मोटरसाइकि के लिए नया विजुअल विकल्प मिल गया है।

यह भी पढ़ें- TVS Ronin का नया Base+ वेरिएंट हुआ लॉन्च, कम कीमत में डुअल ABS और एक्सट्रा फीचर्स के साथ