विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Triumph ने 2027 के लिए पेश किए नए मॉडल, Street Triple 798 Tiger 900 और 1200

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:33 PM (IST)

Triumph Street Triple 798: Triumph ने 2027 के लिए नई स्ट्रीट लीगल 798, टाइगर 900 और टाइगर 900 को पेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bonneville T40 के साथ-साथ Triumph ने 2027 के लिए तीन मॉडल्स को पेश किया है जिनकी पूरी डिटेल्स इस साल के अंत तक सामने आएंगी। Street Triple में नया इंजन और डिजाइन दिया गया है जो इसमें होने वाला सबसे बड़ा बदलाव है। वहीं, Tiger 900 और Tiger 1200 में अपडेटेड तकनीकों को शामिल किया गया है।

Triumph Street Triple 798

Triumph ने इस साल की शुरुआ में ही पुष्टी की थी कि Moto2 2027 के लिए एक नए और ज्यादा पावरफुल इंजन पर स्विच करेगा। नई स्ट्रीन ट्रिपल के मोटो2 से लिए गए इंजन का इस्तेमाल करने वाली पहली प्रोडक्शन बाइक होने की उम्मीद है। साथ ही, Street Triple ने जाने-पहचाने 756 डिकल्स और ब्रांडिंग को छोड़कर अपने किनारों पर 798 बैज अपना लिया है।

इंजन और पावर

मोटो2 वर्जन में बड़ा इंजन मौजूदा इंजन यूनिट की तुलना में पीक पावर में 6% की बढ़ोतरी लाता है जिससे रेस बाइक की पावर लगभग 142bhp से बढ़कर लगभग 150bhp हो जाता है। मौजूदा रोड-गोइंग स्ट्रीट ट्रिपल RS 128bhp की पावर देती है। हालांकि, इसके सिर्फ इंजन ही नहीं बल्कि इसके डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं।

नया लुक और डिजाइन

Street Triple को पूरी तरह नया लुक दिया गया है जो ज्यादा मस्कुलर और अग्रेसिव लुक देता है। नए DRLs पुरानी बाइक के हेडलाइट्स के आकार की याद दिलाते हैं जो अब एक सिंगल LED हेडलाइट को फ्रेम करते हैं। तस्वीरों में यह पूरी तरह से नई बाइक है जिसका फ्रेम, स्वारंगआर्म और बॉडीवर्क मौजूदा स्ट्रीट ट्रिपल से बहुत कम मिलता है।

इसमें फोर्क के ऊपरी हिस्से में एक Octagonal आकार भी दिखता है जो शोवा के सेपरेट फंकशन फोर्क्स, बिग पिस्टन से जुड़ा है। रियर शॉक पर एक गोल्ड-एनोडाइज्ड भी दिया गया है।

Tiger 900 और Tiger 1200

Triumph Toger 900 और Tiger 1200 को भी अपडेट कर रहा है और इन दोनों बाइकों की तस्वीरें आने वाले समय में आ सकती हैं। स्ट्रीट ट्रिपल की तरह इसके स्पेक्स की जानकारी भी अभी सामने नहीं लाई गई है। हालांकि, दोनों ही बाइक्स में किसी तरह की रडार असिस्टेंट होने की संभावना है जिसमें Tiger 900 और 1200 के अगले हिस्से में एक सेंसर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल

यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह क्या कंट्रोल करेगा लेकिन सामने की तरफ रडार सेंसर यह बताता है कि दोनों ही बाइकों में Adaptive Cruise Control आ सकता है। बता दें कि, Tiger 1200 में इस समय असिस्टेड क्रूज कंट्रोल नहीं है। हालांकि, इसके टॉप-स्पेक एक्सप्लोरर मॉडल में ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट और लेन चेंज असिस्ट के लिए रियर-फेंसिंग रडार जरूर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Triumph Bonneville T40 मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, 5 राइडिंग मोड्स के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन