विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Triumph Bonneville 400: 2026 में आ रही 4 नई बाइक्स, क्लासिक लुक और दमदार इंजन

Published: Sat, 03 Oct 2026 12:38 PM (IST)

Triumph Bonneville 400: Triumph ने 6 अक्टूबर 2026 को आने वाली 4 नई बाइकों का टीजर जारी किया है, जिसमें Bonneville 400 जैसी क्लासिक-स्टाइल रोडस्टर शामिल है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Triumph ने 6 अक्टूबर 2026 को आने वाली 4 बाइक्स का टीजर जारी किया है। इसमें एक क्लासिक-स्टाइल रोडस्टर भी शामिल है जो Bonneville 400 हो सकती है। बता दें कि, इसमें एक ब्रिटिश ब्रांड का पुराना और ट्रेडिशनल डिजाइन एक एक ज्यादा किफायती और ईजी सेगमेंट में आ सकता है।

डिजाइन और लुक

इस साल की शुरुआत में Bonneville T100 के अपडेट होने के बाद और छोटी रेट्रो टेस्ट मोटरसाइकिलों के बार-बार नजर आने के बाद अब उसका ध्यान Triumph के 400 फैमिली में एक संभावित नए मॉडल पर है। इस रेट्रो मोटरसाइकिल में एक स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, गोल हेडलैंप ओर गोल मिरर्स दिए गए हैं और साथ ही फ्लैट बेंच सीट और क्रोम-फिनिश वाला रियर ग्रैब रेल भी मौजूद है।

व्हील्स और डिजाइन

इसमें क्लासिक लुक को और बेहतर बनाने के लिए इसमें वायर-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं जो इसकी एक और खास बात है। गोटर्स के साथ ट्रेडिशनल टेलीस्कोपिक फोर्क्स, पीछे 2 शॉक एब्जॉर्बर, नीचे की तरफ लगा पीशूटर-स्टाइल एग्जॉस्ट इस मोटरसाइकिल को Triumph की बाकी रोडस्ट बाइकों से अलग बनाते हैं। इस बाइक का पूरा डिजाइन और स्टाइल काफी हद तर Bonneville फैमिली से मेल खाता है।

डिजाइन और सस्पेंशन

Bonneville 400 के पहले देखे गए मॉडल में एक घुमावदार टैंक, ब्रश-मेटल इंजन की डिटेलिंग, एक चौड़ी सिंगल-पीस सीट और पीछे दो शॉक-एब्जॉर्बर दिए गए थे। ये सभी चीजें ऐसी बाइक की तरफ इशारा करती हैं जिसे कंफर्टेबल राइडिंग पोजीशन और स्टाइल के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

Speed 400 में मिलने वाले मोनोशॉक सस्पेंशन के मुकाबले ट्विन-शॉक सस्पेंशन के मुकाबले ट्विन शॉक सेटअप के लिए गाड़ी के पिछले हिस्से और स्विंगआर्म में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा, एक नई सबफ्रेम मिलने से इसकी फ्लैट सीट को सेट करने में भी मदद मिलेगी।

इंजन और स्पेक्स

भारत में आने वाली Bonneville में Triumph का 349cc इंजन दिया जा सकता है जबकि अंतर्राष्ट्रीय वर्जन में 398cc इंजन ही रखा जा सकता है। भारत में इसका मुकाबला Royal Enfield Classic 350, Honda CB350 जैसी बाइकों को कड़ी टक्कर दे सकेगी।

यह भी पढ़ें- Kawasaki Ninja सुपरस्पोर्ट बाइक को मिला बड़ा अपडेट, अब 2 नए कलर के साथ USD फोर्क भी