विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kawasaki Ninja सुपरस्पोर्ट बाइक को मिला बड़ा अपडेट, अब 2 नए कलर के साथ USD फोर्क भी

Published: Fri, 02 Oct 2026 04:20 PM (IST)

Kawasaki Ninja 650 Update: कावासाकी ने अपनी सुपरस्पोर्ट बाइक निंजा को 2027 के लिए नए फीचर्स, सस्पेंशन अपडेट और नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki ने 2027 मॉडल ईयर के लिए अपनी सबसे लोकप्रिय मिडिल-वेट सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल में से एक को अपडेट किया है जिससे इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाया जा सके। हम बात कर रहे हैं Kawasaki Ninja 650 की जिसमें नए कलर्स के साथ कई जरूरी अपडेट दिए गए हैं।

कितनी बढ़ी कीमत?

अपडेटेड 2027 Kawasaki Ninja को UK में उपलब्ध करा दिया गया है जहां इसकी कीमत 7,499 ब्रिटिश पाउंड से शुरू होती है जो भारतीय रुपए में लगभग 8.16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होती है। बता दें कि, Kawasaki Ninja 650 की कीमतों में किसी तरह का इजाफा नहीं किया गया है।

भारत में कब होगी लॉन्च?

भारत में इस बाइक के लॉन्च की तारीख अभी तय नहीं हुई है। भारत में Kawasaki की मिडिल-वेट बाइक्स की लोकप्रियता को देखते हुए इस बात की पूरी उम्मीद है कि यह अपडेटेड मॉडल भारत में भी आएगा। वर्तमान में भारत-स्पेक Ninja की एक्स-शोरूम कीमत 7.91 लाख रुपए है और सभी अपडेट के साथ आने वाली 2027 मॉडल की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है।

सस्पेंशन और हैंडलिंग

अपडेट की बात करें तो 2027 Ninja 650 को बेहतर राइड, हैंडलिंग और शानदार ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देने के लिए मुख्य हिस्सों में अपडेट किया गया है। शुरुआत के लिए इसमें 41mm का RSU टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क को हटाकर 37mm के USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क दिए गए हैं। इसमें Ninja 650 की स्टेबिलिटी और कॉर्नर में मुड़ने में सुधार होगा।

ब्रेकिंग सिस्टम

2027 Ninja 650 के ब्रेकिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है क्योंकि पुराने मॉडल में आगे की तरफ एक्सियली माउंटेड ट्विन-पिस्टन कैलिपर्स मिलते थे। नए 2027 मॉडल में अब रेडियली माउंटेड क्वाड-पिस्टन ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं। इस अपडेट से बाइक रुकते समय शुरुआती पकड़, ब्रेक प्रोग्रेशन और ब्रेकिंग का फीडबैक पहले से बेहतर हो जाएगा।

नए रंग और फीचर्स

मैकेनिकली बदलावों के बाद अगर लुक की बात करें तो 2027 Ninja 650 में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें पुराना Lime Green कलर जारी रखा गया है और नया कलर Metallic Matte Graphenesteel Grey/Metallic Spark Black को जोड़ा गया है। इसके अलावा, कंपनी के अपने ऐप के साथ कई कनेक्टेड फीचर्स वाला 4.3 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी इसमें दिया गया है।

इंजन और पावर

2027 Kawasaki Ninja 650 में वही 649cc का पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जिसमें DOHC 4V/cyl हेड है। यह इंजन 68hp की पावर और 64nm का टॉर्क जनरट करता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलाव इसमें डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक, LED लाइटिंग, अंडरबेली एग्जॉस्ट और शानदार एयरोडायनामिक फेयरिंग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- नई Suzuki GSX-8R भारत में लॉन्च, इंजन में अपडेट के साथ मिले नए फीचर्स