विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Triumph Speed 400 और ट्रैकर 400 अब सस्ती हुई, जानें नई कीमतें

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:30 PM (IST)

Triumph Price Cut: Triumph ने अपनी लोकप्रिय स्पीड 400 और ट्रैकर 400 मोटरसाइकिलों की कीमत में 7,000 रुपए तक की कटौती कर दी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Triumph Speed 400 और Tracker 400 की कीमतों में 7,000 रुपए तक की कटौती की गई है। बता दें कि, ब्रांड ने हाल ही में 350cc इंजन वाली अपनी लोकप्रिय 400 बाइक्स पर कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। आइए जानते हैं कि दोनों बाइक्स में से किसमें कितनी कीमत की कटौती की गई है।

Triumph Speed 400 नई कीमत

इस बाइक की कीमत में 6,000 रुपए की कटौती की गई है। पहले इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख रुपए थी जो अब घटकर 2.34 लाख रुपए हो गई है। वहीं, Tracker 400 की कीमत में 7,000 रुपए की कटौती की गई है। पहले इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपए थी और अब इसकी कीमत 2.42 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है।

इंजन और पावर

Triumph Speed 400 के 350cc इंजन वेरिएंट से 37hp की पावर और 32nm का टॉर्क मिलता है। वहीं, इसके 400cc इंजन वाले मॉडल से 40hp की पावर औऱ 37.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। Triumph Tracker 400 को भारत में अप्रैल 2026 में लॉन्च किया गया था। Tracker 400 में 350cc का 39hp की पावर और 32.5nm का टॉर्क मिलता है।

मॉडल नाम इंजन क्षमता पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम) नई कीमत (एक्स-शोरूम) कीमत में कटौती पावर टॉर्क
Triumph Speed 400 350cc ₹2.40 लाख ₹2.34 लाख ₹6,000 37 hp 32 Nm
Triumph Speed 400 400cc - - - 40 hp 37.5 Nm
Triumph Tracker 400 350cc ₹2.49 लाख ₹2.42 लाख ₹7,000 39 hp 32.5 Nm

यह भी पढ़ें- डेली यूज के लिए परफेक्ट है TVS का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलती है 86km की रेंज और कीमत सिर्फ 49,999