डेली यूज के लिए परफेक्ट है TVS का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलती है 86km की रेंज और कीमत सिर्फ 49,999
Daily use Affordable Electric Scooter: अगर आप डेली कम्यूट के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो TVS का ये स्कूटर आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप डेली यूज के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो सस्ती हो और रेंज भी अच्छी हो? बहुत सारे लोग इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं लेते क्योंकि उनके मन में ये चिंता रहती है कि अगर ये रास्ते में डिस्चार्ज होकर बंद पड़ गई तो मुसीबत बढ़ जाएगी। इसलिए हम आपको यहां एक सस्ती और बेहतरीन रेंज के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter V1 के बारे में बताएंगे।
बैटरी और रेंज
इसमें BLDC हब मोटरी दी गई है जिसकी नॉमिनल या पीक पावर 1.8 किलोवाट है और इसका पीक टॉर्क 30nm है। साथ ही इसकी क्लेम्ड टॉप स्पीड 68kmph और सिर्फ 6.8 सेकंड में 0 से 60 की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें दो राइडिंग मोड्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की क्लेम्ज रेंज 86 किमी है।
क्या मिलते हैं फीचर्स?
इसमें आपको डिजिटल LCD क्लस्टर डिस्प्ले दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए TVS कनेक्ट ऐप और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इसमें आफको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट, SMS अलर्ट, व्हीकल हेल्थ अलर्ट, लाइव लोकेशन और जियो फेंसिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही, इसमें OTA अपडेट्स भी दिए जाते हैं।
बाकी खासियतों की बात करें तो इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, डिस्टेंस-टू-एंप्टी इंडिकेटर, लो-बैटरी इंडिकेटर, की शटर लॉक और कैरी हुक जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
चेसिस और सस्पेंशन
इसमें लाइट वेट वाला अर्बन एगाइल चेसिस दिया गया है। फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके पहिए अलॉय टाइप के हैं और टायर का साइज आगे 90/80-14 इंच और पीछे 90/90-12 इंच है।
कितनी है कीमत?
इसमें 1.8kWh की बैटरी मिलती है जिसमें बैटरी का किराया अलग से देना होता है (BaaS)। इस प्रोग्राम के तहत इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र 49,999 रुपए हो जाती है। वहीं स्टैंडर्ड वर्जन में खरीदने पर इसकी एक्स-शोरूम कीमत 84,500 रुपए से 1,00,650 रुपए तक जाती है।
