Simple से लेकर Komaki तक; भारत के 5 सबसे ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज पर 400 किमी
Top Range Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। रेंज की चिंता को दूर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन, इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले लोगों के मन में यह सवाल आता है कि, अगर यह रास्ते में चलते-चलते बंद हो गई तो? या फिर चार्जंग स्टेशन ना मिलने की चिंता रहती है। इससे बचने के लिए यहां हम आपको 5 टॉप रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जिसमें एक की रेंज तो 400 किमी से भी ज्यादा है।
Komaki SE Ultra
Komaki SE Ultra की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें 7.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है और इसके क्लेम की गई रेंज 418 किमी तक है। इसकी टॉप-स्पीड 70kmph है, इसमें 50-लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm है।
Simple Ultra
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें 6.5kWh का बैटरी पैक मिलता है जिसकी क्लेम्ड रेंज 400 किमी तक है। इसकी टॉप-स्पीड 115kmph है जिसमें 26 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 172mm है।
Komaki XR7
Komaki XR7 भी सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट में शामिल है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,499 रुपए से शुरू होती है। इसमें 4.68kWh का बैटरी पैक है जिसकी क्लेम्ड रेंज 322 किमी तक है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 55kmph, 30 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज और 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
Ola S1 Pro Plus
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.74 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें 5.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है और इसकी क्लेम रेंज 320 किमी तक है। इसकी
टॉप-स्पीड 128kmph तक है, 34 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज और 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
Simple One
Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 2.04 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें 5kWh का बैटरी पैक दिया गया है और इसकी क्लेम रेंज 265 किमी है। इसकी टॉप-स्पीड 115kmph, 35 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 172mm है।
