विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर का कौन सा वेरिएंट है बेस्ट, 132 किमी की रेंज और 4 राइडिंग मोड्स

Published: Sat, 12 Sep 2026 06:37 PM (IST)

Kinetic DX Price and Variants: काइनेटिक वॉट एंड वोल्ट्स ने अपने DX इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार नए वेरिएंट्स में पेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kinetic Watts and Volts अपने DX इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ अपने लाइनअप को आगे बढ़ा रही है। इस रेंज को अब चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपए से 1.28 लाख रुपए के बीच है। मौजूदा 2.6kWh वाले वर्जन के साथ अब DX और DX+ दोनों में बड़ी बैटरी वाले विकल्प भी जोड़ दिए गए हैं।

बैटरी और मोटर

इसके सभी चारों वेरिएंट्स में LFP बैटरी और एक BLDC हब मोटर दी गई है। इसके अलावा, DX+ वेरिएंट्स में काइनेटिक का Easy Charge सिस्टम मिलता है। इस सभी स्कूटर्स में कुछ फीचर्स एक जैसे हैं जिसमें 37 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, 12-इंच के पहिए, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, एडजस्टेबल ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, 220mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और 130mm का रियर ड्रम ब्रेक शामिल हैं।

DX 2.6kWh वेरिएंट

यह इस रेंज का एंट्री लेवल मॉडल है। इसमें 2.6kWh की LFP बैटरी दी गई है और इसका दावा की गई रेंज 102 किमा (IDC) है। इसकी BLDC हब मोट 4.77kWh की पीक पावर जनरेट करती है। इसमें चलाने के लिए तीन राइडिंह मोड्स मिलते हैं- Range, Power और Turbo। इसके अलावा, इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, रिवर्स असिस्ट और एक ऑफ-बोर्ड चार्जर भी दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपए है।

DX 3kWh वेरिएंट

नया DX 3kWh बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपए है। बता दें कि इसकी रेंज, पीक पावर और चार्जिंग की डिटेल्स का आना बाकी है और वह अवेटिंग में है। इस वजह से वर्तमान में इस वेरिएंट के लिए कोई IDC रेंज और मोटर आउटपुट उपलब्ध नहीं है।

DX+ 2.6kWh वेरिएंट

इस वेरिएंट की IDC क्लेम्ड रेंज 105 किमी है। इसकी BLDC हब मोटर 4.78kW की पीक पावर जनरेट करती है और इसमें रेंज, पावर और टर्बो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। DX+ में काइनेटिक का ईजी चार्ज सिस्टम मिलता है जो असल में एक ऑन-बोर्ड चार्जर है जिससे यह सिर्फ 3 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाता है। इसमें मेटल बॉडी, 37 लीटर का स्टोरेज, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और रिवर्स असिस्ट मिलता है जिसकी कीमत 1.21 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

DX+ 3.1kWh वेरिएंट

इस वेरिएंट की रेंज 132 किमी (IDC) है। इसकी BLDC हब मोटर 3.8kW की पीक पावर जनरेट करती है जो DX+ 2.6kWh के 4.78kW से कम है। इसके अलावा, राइडिंग मोड्स को घटाकर सिर्फ रेंज और पवर कर दिया गया है और टर्बो मोड को हटा दिया गया है। बड़ी बैटरी वाले इस वर्जन में भी Easy Charge सिस्टम दिया गया है और 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है।

इसमें मेटल बॉडी, 37 लीटर का स्टोरेज, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.28 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें- Kinetic ने लॉन्च किया DX Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, 132 किमी की रेंज के साथ कई फीचर्स भी