विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम टैक्स और सस्ती कीमत, इस तारीख को लॉन्च होगी Triumph 350cc मोटरसाइकिल

Published: Sat, 21 Mar 2026 05:30 PM (IST)

Triumph 350 CC: Triumph 350 बाइक जिसमें स्पीड 350 और स्क्रैंब्लर शामिल हैं, दिखने में बिल्कुल वैसी ही होगी जैसी अभी बिकने वाली 400cc मॉडल हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Triumph Motorcycles India ने 8 अप्रैल 2026 को 350cc मोटरसाइकिल की नई रेंज को लॉन्च करने की पुष्टि की है। Triumph ने यह फैसला 350cc से कम के सेगमेंट में अपनी जगह बनाने के लिए लिया है। इसका मकसद अपनी बाइक्स को लोगों के लिए अधिक किफायती बनाना है।

कम होगी इसकी कीमत

आगामी बाइक्स में मौजूदा 398.15cc इंजन का छोटा वर्जन इस्तेमाल होगा। इंजीनियरों ने बोर को कम करने की योजना बनाई है जिससे इंजन 350cc से नीचे आ जाएगा। इस बदलाव से बाइक पर लगने वाला GST 40% से घटकर 18% रह जाएगा जिससे कीमत कम होगी। यह इंजन भारतीय सड़कों के हिसाब से लो-स्पीड और मिड रेंज में अच्छी पावर देगा।

Triumph 350 के नए मॉडल्स

खरीदारों को Speed 350, Scrambler 350 X और Speed T4 350 जैसे विकल्प मिलेंगे। इनका निर्माण Bajaj के चाकन कारखाने में भारत में बेचने एक्सपोर्ट दोनों के लिए किया जाता है। NDTV के मुताबिक, इस रेंज में Thruxton 350 और Bonneville जैसा मॉडल भी शामिल हो सकता है। इससे Triumph सीधे Royal Enfield की मशहूर बाइक्स जैसे Classis 350 और Hunter 350 को टक्कर दे सकेगी।

कीमत और फीचर्स

इन नई बाइक्स की कीमत मौजूदा 400cc मॉडलों से सस्ती होंगी। इनमें LED लाइटिंग, डिजिटल कंसोल और डुअल-चैनल ABS जैसी सुविधाएं मिलेंगी। टैक्स में छूट की वजह से कीमतें कम होंगी जिससे Triumph को बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी।

टैक्स और GST का नियम

टैक्स के नए नियमों के तहत 350CC से ज्यादा की मोटरसाइकिल पर 40 प्रतिशत की GST लगती है और इन्हें लग्जरी सामान माना जाता है। इंजन को घटाकर 350cc के आसपास करने के Bajaj और Triupmh अपनी बाइक्स को 18 प्रतिशत वाले कम GST स्लैब में ला सकेंगे।

यह भी पढ़ें- इस एक साइकिल की कीमत में आ जाएंगी 27 Fortuner, ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी साइकिलें