विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस एक साइकिल की कीमत में आ जाएंगी 27 Fortuner, ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी साइकिलें

Published: Sat, 21 Mar 2026 04:30 PM (GMT+05:30)

Worlds Most Expensive Cycle: आज हम आपको दुनिया की 5 सबसे महंगी साइकिलों के बार में बताएंगे जिसमें कई लग्जरी गाड़ियां आ जाएंगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आजकल साइकिलें सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं रहीं बल्कि एक स्टेटस सिंबल भी बनती जा रही हैं। साइकिल इंटस्ट्री में इनकी कीमतें अब लाखों-करोड़ों में है। इन साइकिलों को इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना माना जाता है जिसे दुनिया भर के अमीर लोग ही खरीद पाते हैं।

Aurumania Gold Bike Crystal Edition Bike

यह स्कैंडिनेवियाई (Scandinavian) साइकिल 24-कैरेट सोने से मढ़ी गई है और इसमें 600 से ज्यादा स्वारोवस्की क्रिस्टल जड़े हुए हैं। बेहतरीन कारीगरी और सीमित संख्या में होने की वजह से इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 1,14,000 मिलियन डॉलर या 1,07,17,202 रुपए है।

Trek Madone Bike

इस साइकिल के फ्रेम पर कलाकार काव्स के सिग्नेचर वाले Chomper Atrwork बनी है। इसे तेज रफ्तार और हवा के कम दबाव के लिए डिजाइन किया गया था। मशहूर कलाकारी की वजह से इसकी कीमत बहुत ही ज्यादा थी। इसकी कीमत की बात करें तो 160,000 डॉलर है जो भारतीय रुपयों में 1,50,41,688 हो जाती है।

Trek Yoshimoto Nara Bike

यह साइकिल तीसरे नंबर पर है जो जापानी कलाकार योशितोमा नारा के डिजाइन की वजह से बहुत महंगी है। इसे एक नीलामी में 2 लाख डॉलर या लगभग 1.6 करोड़ में बेचा गया था। इसमें हल्के कार्बन फाइबर फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है जिस पर नारा की सिग्नेचर कार्टून कलाकारी बनी हुई है।

Trek Butterfly Madone Bike

यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी साइकिल है जिसकी कीमत 5 लाख डॉलर और भारतीय रुपयों मे 4,70,05,275 होती है। इस बाइक को खास तौर पर डिजाइन किया गया है जिसमें असली तितली के पंख लगे हैं।

The 24K Gold Extreme Mountain Bike

यह है दुनिया की सबसे महंगी साइकिल जिसकी कीमत 10 लाख डॉलर या 9,40,10,550 है। यह साइकिल पूरी तरह से 24 कैरेट सोने से जड़ी गई है। इसमें मगरमच्छ की चमड़ी की सीट लगी है इसका लोगो कीमती रत्नों से जड़ा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरी दुनिया में ऐसी सिर्फ 13 साइकिलें ही मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- Hyundai Exter 5.80 लाख रुपए में हुई लॉन्च, डैशकैम के साथ मिलगें 60 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स