विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मारुति EVX के बाद टोयोटा भी लाएगी इलेक्ट्रिक एसयूवी, अगले साल होगी लॉन्‍च

Published: Wed, 30 Oct 2024 02:00 PM (GMT+05:30)

जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन ने भारत में अपने क्रॉस-बैजिंग गठबंधन का विस्तार अब इलेक्ट्रिक कारों ...और पढ़ें

मारुति के बाद टोयोटा भी लॉन्च इलेक्ट्रिक एसयूवी।
मारुति के बाद टोयोटा भी लॉन्च इलेक्ट्रिक एसयूवी।

HighLights

  1. इलेक्ट्रिक कार पर साल 2025 के शुरुआत से काम शुरू होगा।
  2. मारुति EVX साल 2025 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और  टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन दोनों मिलकर एक इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल बनाने जा रही है। इस इलेक्ट्रिक कार को बनाने का काम साल 2025 के फरवरी से भारत में सुजुकी मोटर गुजरात में शुरू किया जाएगा। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जिसका उत्पादन अगले साल की शुरुआत में शुरू होगा, टोयोटा को ग्लोबल लेवल पर आपूर्ति करेगी। आइए जानते हैं कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल कैसी होने वाली है और सुजुकी और टोयोटा ने इसे बनाने के लिए हाथ क्यों मिलाया है।

सुजुकी और टोयोटा दोनों का ही लक्ष्य लोगों को मजेदार ड्राइविंग प्रदान करना है। जिसको लेकर दोनों कंपनियां अपने स्तर पर काम कर रही है। इसमें गाड़ियों के प्रोडक्शन और पारस्परिक आपूर्ति, और इलेक्ट्रिफाइड गाड़ियों को बढ़ाना शामिल है। इसी का असर है कि अब इनके गाड़ियों का मार्केट जापान, भारत, यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व तक पूरी तरह से फैल गया है।

दोनों कंपनियों के बीच पहला पहला BEV

दोनों कंपनियों के बीच  OEM संबंधों में पहला BEV है। यह दोनों कंपनियां मिलकर भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल तैयार करने जा रही है उसे पूरी दुनिया में लॉन्च किया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल SUV बाजार में भी BEV ऑप्शन प्रदान करेगा। इस कोलैबरेशन के साथ सुजुकी और टोयोटा कार्बन-नेचुरल सोसाइटी को साकार करने की दिशा में अपने संबंधित पहले को और भी बढ़ावा देगा।

सुजुकी वैश्विक स्तर पर टोयोटा को अपना पहला BEV सप्लाई करेगी। मैं आभारी हूं कि इस तरह से दोनों कंपनियों के बीच सहयोग और भी गहरा हुआ है। प्रतिस्पर्धी बने रहने के साथ-साथ, हम सामाजिक मुद्दों को सुलझाने की दिशा में अपने सहयोग को और गहरा करेंगे, जिसमें मल्टी-पाथवे दृष्टिकोण के माध्यम से कार्बन-तटस्थ समाज की प्राप्ति भी शामिल है।

तोशीहिरो सुजुकी, सुजुकी के अध्यक्ष

हमारे द्वारा संयुक्त रूप से विकसित BEV इकाई और प्लेटफ़ॉर्म का लाभ उठाकर, हम विद्युतीकृत वाहनों के क्षेत्र में अपने सहयोग में एक नया कदम उठाएंगे। इससे हम दुनिया भर के ग्राहकों को कार्बन-तटस्थ समाज में योगदान देने वाले विभिन्न विकल्प प्रदान कर सकेंगे। हम एक-दूसरे की ताकत से सीखना, प्रतिस्पर्धा करना और मल्टी-पाथवे दृष्टिकोण के आधार पर संयुक्त प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

कोजी सातो, टोयोटा के अध्यक्ष

कैसा होगा इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल

इसे विशेष रूप से BEV के रूप में डिजाइन किया जाएगा। BEV की तेज ड्राइविंग फीचर्स के साथ आने वाली SUV होगी। इसमें पर्याप्त क्रूज़िंग रेंज और काफी आरामदायक केबिन देखने के लिए मिलेगा। यह गाड़ी  4WD सिस्टम के साथ आएगी, जो उबड़-खाबड़ सड़कों पर आराम से चल सके और पैसेंजर को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

मारुति EVX कब होगी लॉन्च

मारुति EVX को जनवरी 2023 के ऑटो एक्‍सपो में पहली बार पेश किया गया था। उस समय कंपनी ने इसे कॉन्सेप्ट वर्जन के रूप में शोकेस किया था। वहीं, इसे फिर  2024 में हुए भारत मोबिलिटी में भी पेश किया गया था। कंपनी इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक मारुति EVX को  जनवरी 2025 में Bharat Mobility के दौरान पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- नई कार के लिए लाखों रुपये देकर भी ग्राहकों को होता है नुकसान, इस तरह पैसा बचाती हैं कंपनियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।