विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder के सीएनजी, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड,माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट को खरीदने से पहले यहां देखें वेटिंग पीरियड

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Wed, 06 Dec 2023 08:14 AM (IST)

Toyota Urban Cruiser Hyryder Waiting period मार्केट में सबसे अधिक डिमांड Toyota Urban Cruiser Hyryder के सीएनजी वेरिएंट की है।इसके ...और पढ़ें

सबसे अधिक डिमांड Toyota Urban Cruiser Hyryder के सीएनजी वेरिएंट की है।
सबसे अधिक डिमांड Toyota Urban Cruiser Hyryder के सीएनजी वेरिएंट की है।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। Toyota Urban Cruiser Hyryder की डिमांड भारतीय बाजार में इस समय काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। ये कार मारुति ग्रैंड विटारा के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। ये टोयोटा की हाइब्रिड एसयूवी है। बढ़ती डिमांड के कारण इस कार का वेटिंग पीरियड काफी हाई है। मार्केट में सबसे अधिक डिमांड इसके सीएनजी वेरिएंट पर है।

सीएनजी वेरिएंट की माइलेज

इसके सीएनजी वेरिएंट की माइलेज 26.6km/kg से अधिक ही है। जिसके कारण इसका वेटिंग पीरियड अधिक है। क्या आप भी इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से Toyota Urban Cruiser Hyryder के वेटिंग पीरियड के बारे में बताने जा रहे हैं।

Toyota Urban Cruiser Hyryder  सीएनजी वेटिंग पीरियड

सबसे पहले आपको Toyota Urban Cruiser Hyryder  सीएनजी के वेटिंग पीरियड के बारे में बताते है। दिसंबर 2023 में इसकी बुकिंग के बाद से आपको 14 से 15 महीने तक का इंतजार करना होगा।

माइल्ड हाइब्रिड वेटिंग पीरियड

आपकी जानकारी के लिए बता दें, Toyota Urban Cruiser Hyryder  के बेस मॉडल (नियो ड्राइव) पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड को बुक करने के बाद आपको 10 से 11 महीने तक का इंतजार करना होगा।

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का वेटिंग पीरियड ?

भारतीय बाजार में मौजूद Urban Cruiser Hyryder के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट के लिए आपको दिसंबर 2023 में बुकिंग के बाद से 5 से 6 महीने तक का इंतजार करना होगा।

Toyota Urban Cruiser Hyryder कीमत

Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत भारतीय बाजार में 10.86 लाख रुपये एक्स शोरुम से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें-

Cyclone Michaung से वाहन को सेफ रखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स, बड़े नुकसान से बची रहेगी आपकी कार

2024 Hyundai Creta जल्द होने वाली है लॉन्च, जानें संभावित बदलावों के बारे में