विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MPV से लेकर SUV तक दमदार कारों को लेकर आएगी Toyota, जानिए इनमें क्या होगा खास

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Thu, 16 Feb 2023 10:18 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Feb 2023 10:46 AM (GMT+05:30)

हाल के दिनों में 2023 Toyota Innova Crysta diesel की बुकिंग वाहन निर्माता कंपनी ने शुरू की थी। ये कार ...और पढ़ें

MPV से लेकर SUV तक दमदार कारों को लेकर आएगी Toyota
MPV से लेकर SUV तक दमदार कारों को लेकर आएगी Toyota

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा इस साल अपनी कई दमदार कारों को लॉन्च करने वाली है। इसमें एमपीवी है और नई एसयूवी भी है। हाल के दिनों में Toyota ने Innova Hycross को पेश किया था और यह खरीदारों के बीच काफी हिट है। लोग इस कार को काफी अधिक पसंद कर रहे हैं। आज हम आपके लिए टोयोटा की आने वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं।

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि टोयोटा एक एमपीवी लेकर आने वाली है। एमपीवी का मतलब होता है- मल्टी पर्पज व्हीकल। आप इसके नाम से ही पहचान गए होंगे कि इसके इस्तेमाल आप कई कामों के लिए कर सकते हैं। एमपीवी सेगमेंट भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। इनको डिजाइन ही कुछ इस तरीके से किया जाता है कि इसमें आप कई समान लेकर जा सकें। एमपीवी सात और पांच सीटर में आती है।

2023 Toyota Innova Crysta diesel

हाल के दिनों में ही वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार की बुकिंग शुरु की थी। ये कार कुल चार वेरिएंट्स में आती है- जी, जीएक्स, वीएक्स और जेडएक्स। इसके साथ ही इसमें पांच कलर ऑप्शन- व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन, सुपर व्हाइट, सिल्वर, एटिट्यूड ब्लैक और अवंत-गार्डे ब्रॉन्ज मिलते हैं। वाहन में फीचर्स की बात करें तो ड्राइवर के लिए 8 तरह से एडजस्ट होने वाली इलेक्ट्रिक सीटें, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और एंबिएंट लाइटिंग मिलती है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें सात एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, वाहन स्थिरता नियंत्रण और हिल स्टार्ट असिस्ट भी मिलता है।

Toyota A15 SUV Coupe

टोयटा इस साल के अंत तक देश में अपनी एक नई एसयूवी कूप कोडनेम A15 को लॉन्च करेगी। नई एसयूवी कूप बंद हो चुके अर्बन क्रूजर के रिप्लेसमेंट के तौर पर बाजार में आएगी। इसका मुकाबला - Hyundai Venue, Kia Sonet, Renault Kiger और Nissan Magnite से होगा। नई कूप मारुति की YTB SUV कूप पर बेस्ड होगी, जिसे कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था।

Toyota D23 MPV

टोयोटा 2023 के मध्य तक देश में अर्टिगा आधारित एमपीवी लॉन्च करेगी। कोडनेम D23 नया मॉडल इनोवा के नीचे स्थित होगा और Kia Carens को टक्कर देगा। जिन लोगों को अधिक जानकारी नहीं है , आपको बता दें Toyota दक्षिण अफ्रीका में पहले से ही Ertiga-आधारित MPV की सेल कर रही थी, जिसे Toyota Rumion MPV कहा जाता है।

ये भी पढ़ें-

TESLA लगाएगी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुपरचार्जर, ऐप या वेबसाइट की मदद से ढूंढ सकेंगे चार्जिंग प्वाइंट

बिजली-सी रफ्तार और एक्सीडेंट के खतरे के बावजूद फॉर्मूला वन कारों में क्यों नहीं होते एयर बैग