क्या है खास टोयोटा की नई फॉर्च्यूनर TRD में, क्या फोर्ड एंडेवर और जीप कंपास को मिलेगी चुनौती
टोयोटा ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV फॉर्च्यूनर को अब TRD स्पोर्टिवा के नाम से पेश किया, इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक्स देने के लिए TRD किट को शामिल किया है जिससे इस नया स्पोर्टी बंपर मिलेगा।
नई दिल्ली (जेएनएन)। टोयोटा ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV फॉर्च्यूनर को अब TRD स्पोर्टिवा के नाम से पेश किया है और इसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 31 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। टोयोटा ने इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक्स देने के लिए TRD किट को शामिल किया है जिससे इसे नया स्पोर्टी बंपर मिलेगा।
ये हैं बदलाव
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर TRD स्पोर्टिवा में ब्लैक ग्रिल और दरवाजों पर लाल रंग में TRD लोगो बना है। इसके अलावा 18 इंच के नए ब्लैक और सिलवर एलॉय व्हील व नए फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इनकी मदद से यह SUV काफी स्पोर्टी फील देती है।
2.8 लीटर इंजन के साथ
फॉर्च्यूनर TRD स्पोर्टिवा में अब मिलेगा 2.8 लीटर का डीजल इंजन जो 175 हार्सपावर और 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी शामिल किया है। और यह सिर्फ केवल पर्ल व्हाइट कलर में भी उपलब्ध होगी।
इनसे होगा मुकाबला
फॉर्च्यूनर TRD स्पोर्टिवा का असली मुकाबला, फोर्ड एंडेवर, इसुजु MU-X और जीप कंपास से होगा। देखने वाली बात यह है कि फॉर्च्यूनर पहले से ही अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी हिट SUV के रूप में कब्जा जमाये हुए है और अपने नए अंदाज में यह अब ज्यादा स्पोर्टी भी हो चुकी है, ऐसे में फोर्ड एंडेवर, इसुजु MU-X और जीप कंपास जैसी SUV गाड़ियां क्या इसे बीट कर पाएंगी, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा