Toyota Fortuner 2027 जल्द हो सकती है लॉन्च, नया डिजाइन और पावरफुल इंजन के साथ Hilux वाले फीचर्स
2027 Toyota Fortuner: टोयोटा अपनी नई Fortuner को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान थाईलैंड में देखा गया है।

Image: Kurdistan Automotive Blog

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आने वाली Toyota Fortuner को थाईलैंड में एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, यह SUV अभी भी पूरी तरह से कवर से ढकी हुई थी लेकिन तस्वीरों में इसका फ्रंट थ्री-क्वाइटर व्यू नजर आता है जिससे इसकी ग्रिल, लाइटिंग एडजस्टमेंट्स और कुल बनावट के बारे में पता चलता है।
फ्रंट लुक और ग्रिल
सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली इसका सीधा फ्रंट Fascia है। कवर के एक खुले हिस्से में मेश पैटर्न वाली एक चौड़ी सेंट्रल ग्रिल दिखाई देती है जिसके दोनों तरफ बड़े वर्टिकल सेक्शन दिए गए हैं। इसके ऊपर, ऊपरी ग्रिल और हेडलैंप बोनट के नीचे एक लगभग हॉरिजॉन्टल अरेंजनेंट बनाता है। 2027 Toyota Fortuner के हेडलाइट्स और DRL थोड़े शार्प दिख रहे हैं।
हालांकि, इस पर लगे कवर और फोटो साफ न होने की वजह से इसका डिजाइन पूरी तरह से साफ तौर पर नहीं समझा जा सकता। साथ ही, बंपर के खुले हिस्सों में नंबर प्लेट के आस-पास हॉरिजॉन्टल लाइनें और डिजाइन नजर आ रही है।
कैसा है साइड प्रोफाइल?
नई तस्वीर में SUV के साइड हिस्से का बेहतर व्यू मिलता है। इसमें ऊंचा बोनट, सीधा केबिन (Upright Cabin) और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जो Fortuner के पुराने लुक को बनाए रखता है। इसमें प्रोनाउंस्ड व्हील आर्च, साइड स्टेप्स और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील साफ तौर पर दिखते हैं जबकि डोर, मिरर्स और पिछले क्वार्टर पैनल पर कवर लगा हुआ है।
पीछे की साइड वाली विंडो और ऊपर उठती हुई निचली विंडो लाइन भी साफ देखी जा सकती है लेकिन कवर की वजह से रियर पिलर का डिजाइन नहीं दिखता है।
क्या मिल सकते हैं फीचर्स?
नई Fortuner में Hilux की तरह ही एक मॉडर्न डैशबोर्ड, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल मीटर और नए कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जाने की संभावना है। भारत में आने वाली इस नई Fortuner में 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसके आगे के हिस्से में ADAS का सेंसर और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलने की उम्मीद है।
कब तक होगी लॉन्च?
Toyota भारत में Hilux को लॉन्च कर चुकी है। नेक्स्ट-जेन Fortuner इसी प्लैटफॉर्म पर होगी जिसका डिजाइन भी काफी हद तक वैसा ही होने की उम्मीद है। इस नई Fortuner को साल 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इससे पहले Toyota इस साल दिसंबर में अपडेटेड Innova Hycross को लॉन्च कर सकता है।
