विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Camry को खरीदना अब हुआ महंगा, किस वेरिएंट की कीमत में हुई कितनी बढ़ोतरी

Published: Tue, 15 Sep 2026 02:00 PM (IST)

वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में टोयोटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से लग्‍जरी सेडान कार के तौर पर Toyota Camry को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब इसे खरीदना कितना महंगा हो गया है। किस वेरिएंट को किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी हुई Toyota Camry

टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में लग्‍जरी सेडान कार के तौर पर कैमरी की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस कार की कीमत में निर्माता की ओर से बढ़ोतरी कर दी गई है।

कितनी बढ़ी कीमत

जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत में अधिकतम 1.27 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत को टोयोटा की ओर से तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

टोयोटा की ओर से कैमरी को कई वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इसके एलीगेंट और स्प्रिंट एडिशन के ड्यूल टोन वेरिएंट्स की कीमत में 1.21 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी को किया गया है। वहीं एलीगेंट और स्प्रिंट वाइट पर्ल वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्‍यादा 1.27 लाख रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस कार को भारत में 2.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। जिससे इसे 184 बीएचपी और 221 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें दी गई बैटरी से कार को 134 बीएचपी की पावर और 208 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। साथ में ई-सीवीटी ट्रांसमिशन को कार में ऑफर किया जाता है। 

कितनी है कीमत

बढ़ोतरी के बाद अब टोयोटा की कैमरी की एक्‍स शोरूम कीमत 48.69 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 48.89 लाख रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross Review: आखिर क्‍यों महीनों के इंतजार के बाद भी के Hybrid वर्जन को खरीदना पसंद करते हैं लोग, कितनी है माइलेज