विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

510 किमी रेंज और 28kmpl माइलेज वाली इन गाड़ियों की बंपर बिक्री, TATA-Kia को टक्कर देकर टॉप-5 में शामिल

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:57 PM (IST)

Top 5 SUVs: फेस्टिव सीजन में भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। यहां हम आपको ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा और आने वाली दीवाली जैसे त्योहारों को देखते हुए देश में कॉम्पैक्ट SUV की मांग अब पहले से काफी ज्यादा बढ़ रही है क्योंकि अब बाजार में से चुनने के लिए पहले से कहीं ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। पिछले महीने देश में कई स्पेशल एडिशन, फेसलिफ्ट और पूरी तरह से नए अपडेट्स देखने को मिले हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने लिए एक नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार देख लें कि देश-भर में किन टॉप-5 गाड़ियों को पिछले महीने सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा।

TATA Sierra: पेट्रोल और ईवी

लिस्ट में 5वें नंबर पर है पिछले साल लॉन्च हुई TATA Sierra जिसने टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है। यह एक 5-सीटर गाड़ी है जो 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन विकल्पों के साथ आती है। सितंबर 2026 में TATA Sierra पेट्रोल और ईवी की कुल बिक्री 7,205 यूनिट्स की हुई। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए से लेकर 21.59 लाख रुपए तक जाती है।

वहीं, TATA Sierra EV 3 बैटरी विकल्पों के साथ आती है जिसकी MIDC रेंज 566 किमी से लेकर 624 किमी तक है। TATA Sierra EV की एक्स-शोरूम कीमत 15.33 लाख रुपए से लेकर 26.49 लाख रुपए तक है।

Maruti Grand Vitara

लिस्ट में चौथे नंबर पर Maruti Grand Vitara जो 1.5 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल, 1.5 लीटर स्ट्रॉंग हाइब्रिड पेट्रोल, 1.5 लीटर इंटेलिजेंट हाइब्रिड e-CVT और 1.5 लीटर CNG विकल्पों साथ आती है। इस गाड़ी की पिछले महीने की कुल बिक्री 8,513 यूनिट्स की हुई जिससे यह टॉप-5 की लिस्ट में शामिल हो गई। इसके e-CVT की ARAI माइलेज 27.97kmpl तक है।

वहीं, Maruti Grand Vitara की एक्स-शोरूम की बात करें तो तो यह 10.77 लाख रुपए से लेकर 19.77 लाख रुपए तक जाती है।

Kia Seltos

टॉप-5 की इस लिस्ट में अगला नंबर है Kia Seltos का जो 1.5 लीटर NA पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर CRDi VGT डीजल इंजन के साथ आती है। बिक्री की बात करें तो पिछले महीने यानी सितंबर 2026 में इस गाड़ी की कुल 12,953 यूनिट्स की बिक्री हुई। Kia Seltos की एक्स-शोरूम कीमत 11.24 लाख रुपए से लेकर 21.82 लाख रुपए तक जाती है।

Maruti Victoris

दूसरे नंबर पर है Maruti Victoris जो 1.5 लीटर K15C पेट्रोल, 1.5 लीटर K15C S-CNG और 1.5 लीटर M15D स्ट्रॉंग हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट की ARAI क्लेम्ड माइलेज 28.65kmpl की है। सितंबर 2026 में इस गाड़ी की कुल 13,111 यूनिट्स की बिक्री हुई। Maruti Victoris की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए तक जाती है।

Hyundai Creta

टॉप-5 की इस लिस्ट में पहले नंबर पर है Hyundai Creta जो 1.5 लीटर NA पेट्रोल, 1.5 लीटर U2 CRDi डीजल इंजन विकल्पों के साथ आती है। सितंबर 2026 में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही है जिसे कुल 17,657 लोगों ने खरीदा। बता दें कि इस नंबर में Hyundai Creta Electric भी शामिल है। Hyundai Creta की एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपए से 20.46 लाख रुपए तक है।

वहीं, Creta Electric दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है जिसकी दावा की गई रेंज 420 किमी से 510 किमी के बीच है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.02 लाख रुपए से 25.38 लाख रुपए तक है।

यह भी पढ़ें- 4.77 लाख की कीमत 28kmpl का माइलेज और 4-स्टार रेटिंग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार