विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4.77 लाख की कीमत 28kmpl का माइलेज और 4-स्टार रेटिंग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:30 AM (IST)

Affordable 5 Seater Car: अगर आप अपनी छोटी फैमिली के लिए एक कम बजट वाली और फीचर्स से भरपूर कार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Tiago को एक बेहतरीन 5-सीटर कार माना जाता है क्योंकि यह कम बजट में 6 एयरबैग्स वाली सेफ्टी, बेहतरीन माइलेज और कई फीचर्स के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें आरामदायक केबिन भी मिलती है। साथ ही, पेट्रोल और CNG दोनों ही विकल्पों में मौदूग होने से यह और भी बेहतर ऑप्शन बन जाती है। आइए इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

TATA Tiago Facelift में 1.2 लीटर का 3-सिलिंडर इंजन दिया गया है 6,000rpm पर 85bhp की पावर और 3,300rpm पर 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वेरिएंट में यही 1.2 लीटर का 3-सिलिंडर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है जो ट्विन-सिलिंडर CNG टैंक तकनीक के साथ 6,000rpm पर 74.46bhp की पावर और 3,500rpm पर 96.5nm का टॉर्क जनरेट करता है।

ट्रांसमिशन और फ्यूल टैंक

इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है जिसमें चुनिंदा वेरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं। यह गाड़ी फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है और BS VI 2.0 के मुताबिक है। इसमें पेट्रोल के लिए 35 लीटर फ्यूल टैंक और CNG के लिए 60 लीटर की टैंक दी गई है।

सस्पेंशन और ब्रेक्स

गाड़ी में आगे की तरफ हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर के साथ मैकफर्स स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉकर्बर के साथ रियर ट्विस्ट बीम सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे के पहियों में डिस्क ब्रेक और पीछे के पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रिक पावर-असिस्टेड स्टीयरिंग भी मिलती है जिसे जरूरत के हिसाब से ऊपर नीचे सेट किया जा सकता है।

कैसा है माइलेज?

TATA Tiago Facelift के माइलेज की बात करें तो यह गाड़ी पेट्रोल मैनुअल पर 20.09kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक पर 18-20.09kmpl का माइलेज, CNG मैनुअल पर 26.49km/kg और CNG ऑटोमैटिक पर 28.06km.kg का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज देने का दावा करती है।

फीचर्स कंफर्ट और सेफ्टी

TATA Tiago Facelift में आपको एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच तक का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और आगे-पीछे दोनों तरफ स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग दी गई है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे के एसी वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, कीलेस एंट्री और आगे-पीछे की पावर विंडो मिलती है।

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और 4-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग मिलती है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 4.77 लाख रुपए से लेकर 8.62 लाख रुपए तक जाती है।

यहां TATA Tiago Facelift के हर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत दी गई है:

वेरिएंट (Variant) ईंधन और ट्रांसमिशन (Fuel / Transmission) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price - Delhi)
Tiago Smart Petrol Manual ₹4,76,990
Tiago Pure Petrol Manual ₹5,56,990
Tiago Smart CNG CNG Manual ₹5,86,990
Tiago Pure AMT Petrol AMT ₹5,99,990
Tiago Pure Plus Petrol Manual ₹5,99,990
Tiago Pure Plus A Petrol Manual ₹6,55,990
Tiago Pure CNG CNG Manual ₹6,57,990
Tiago Pure Plus AMT Petrol AMT ₹6,64,990
Tiago Pure Plus A AMT Petrol AMT ₹7,05,990
Tiago Pure Plus CNG CNG Manual ₹7,09,990
Tiago Pure Plus A (Alt) Petrol Manual ₹7,10,990
Tiago Pure CNG AMT CNG AMT ₹7,12,990
Tiago Creative Plus Petrol Manual ₹7,35,990
Tiago Pure Plus A CNG CNG Manual ₹7,56,990
Tiago Creative AMT Petrol AMT ₹7,60,990
Tiago Pure Plus CNG AMT CNG AMT ₹7,64,990
Tiago Creative Plus AMT Petrol AMT ₹7,90,990
Tiago Creative CNG CNG Manual ₹8,06,990
Tiago Pure Plus A CNG AMT CNG AMT ₹8,11,990
Tiago Creative CNG AMT CNG AMT ₹8,61,990

यह भी पढ़ें- 5.29 लाख की कीमत 28kmpl का माइलेज और 6 एयरबैग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार