विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Dzire की बादशाहत कायम, बिक्री में सबसे आगे, Tata Aeris ने बनाई टॉप 5 सेडान कारों में जगह

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:00 AM (IST)

अक्टूबर 2026 में Maruti Dzire ज्यादा बिकी, Hyundai Aura दूसरे और Tata Aeris स्थान पर रही।

अक्टूबर 2026 में सेडान बिक्री में उछाल

अक्टूबर 2026 में सेडान बिक्री में उछाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हाल के समय में SUV की पॉपुलैरिटी बढ़ी है। इसके बाद भी सेडान सेगमेंट ने अक्टूबर 2026 की बिक्री में अपनी बेहतरीन जगह बनाई है। इस महीने कुल 41,773 सेडान कारें बिकीं, जबकि अक्टूबर 2025 में 37,211 यूनिट बिकी थीं। इस तरह बिक्री 12.3% बढ़ी। Maruti Suzuki Dzire पहले स्थान पर रही। Hyundai Aura और नई Tata Aeris शीर्ष तीन में शामिल रहीं। Honda Amaze और Skoda Slavia ने भी टॉप 5 में जगह बनाई।

अक्टूबर 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 सेडान कारें

रैंक

मॉडल

अक्टूबर 2026

अक्टूबर 2025

YoY बदलाव

1

Maruti Suzuki Dzire

20,649

20,791

-0.7%

2

Hyundai Aura

7,349

5,815

+26.4%

3

Tata Aeris

4,005

–

–

4

Honda Amaze

3,337

3,630

-8.1%

5

Skoda Slavia

2,638

1,648

+60.1%

6

Volkswagen Virtus

1,888

2,453

-23.0%

7

Hyundai Verna

775

824

-5.9%

8

Honda City

596

578

+3.1%

9

Tata Tigor

334

1,196

-72.1%

10

Toyota Camry

202

276

-26.8%

कुल

Total

41,773

37,211

+12.3%

Maruti Suzuki Dzire पहले स्थान पर कायम

Maruti Suzuki Dzire अक्टूबर 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही। इसकी 20,649 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 20,791 यूनिट की बिक्री हुई थीं। बिक्री में 0.7% की मामूली गिरावट के बावजूद डिजायर पहले स्थान पर रही। कुल सेडान बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 49.4% रही। यानी सेगमेंट में बिकी लगभग हर दूसरी कार डिजायर थी।

Hyundai Aura की बिक्री में इजाफा

Hyundai Aura 7,349 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। अक्टूबर 2025 में इसकी 5,815 यूनिट बिकी थीं। इस तरह ऑरा ने सालाना आधार पर 26.4% की बढ़त दर्ज की। कुल सेडान बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 17.6% रही।

Tata Aeris ने हासिल किया तीसरा स्थान

सितंबर 2026 में बिक्री के लिए आई Tata Aeris ने अक्टूबर में 4,005 यूनिट की बिक्री दर्ज की और तीसरा स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री Honda Amaze, Volkswagen Virtus और Hyundai Verna से ज्यादा रही। लॉन्च के दूसरे महीने में टॉप 3 में जगह बनाना इसके लिए बेहतरीन रहा।

Honda Amaze की बिक्री में 8.1% की सालाना गिरावट

Honda Amaze 3,337 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। अक्टूबर 2025 में इसकी 3,630 यूनिट बिकी थीं। इस तरह बिक्री में 8.1% की गिरावट आई। इसके बावजूद अमेज टॉप 5 सेडान में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही।

Skoda Slavia की टॉप 5 में सबसे तेज बढ़त

Skoda Slavia ने 2,638 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। पिछले साल अक्टूबर में इसकी 1,648 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसकी बिक्री 60.1% बढ़ी, जो टॉप 5 में शामिल मॉडलों के बीच सबसे अधिक सालाना वृद्धि रही।

बाकियों का कैसा रहा हाल?

Volkswagen Virtus 1,888 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही। इसकी बिक्री पिछले साल की तुलना में कम हुई। Hyundai Verna 775 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही और इसकी बिक्री 5.9% घटी। Honda City 596 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही। इसकी बिक्री पिछले साल की 578 यूनिट से 3.1% बढ़ी। Tata Tigor की 334 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की 1,196 यूनिट से 72.1% कम थीं। सूची में यह सबसे बड़ी सालाना गिरावट रही। Toyota Camry 202 यूनिट की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही। अक्टूबर 2025 में इसकी 276 यूनिट बिकी थीं, यानी बिक्री 26.8% घटी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।