विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपरहिट हुईं देश की ये 5 धाकड़ Mid Size SUVs, बीते महीने Creta से लेकर Victoris की रही सबसे ज्‍यादा मांग

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:29 AM (IST)

भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को काफी पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान किस निर्माता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री की जाती है। बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में भी कई बेहतरीन विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने किन मिड साइज एसयूवी की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top 5 में किस निर्माता किस गाड़ी को जगह मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

सबसे ज्‍यादा रही Hyundai Creta की मांग

हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 16288 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

दूसरे नंबर पर रही Maruti Victoris

मारुति की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर विक्‍टोरिस को ऑफर किया जाता है। बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 12978 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके साथ ही इसे मिड साइज एसयूवी की लिस्‍ट में दूसरा स्‍थान मिला है।

तीसरे नंबर पर आई Kia Seltos

किआ ने भी अपनी सबसे पसंदीदा एसयूवी में से एक सेल्‍टॉस की नई जेनरेशन को भारतीय बाजार में जनवरी 2026 में ही लॉन्‍च किया था। जिसके बाद इस एसयूवी मांग और ज्‍यादा बढ़ गई है। बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 11716 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब 150 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अगले नंबर पर रही Toyota Hyryder

टोयोटा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर हाइराइडर की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 8234 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब नौ फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

Top 5 में शामिल हुई Maruti Grand Vitara

मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा को भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने 7808 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?