Move to Jagran APP

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली ये हैं टॉप 10 कारें

अगस्त महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में टाटा की टियागो एक बार फिर शामिल हुई है। वहीं, मारुति की डिजायर इस सूची में पहले स्थान पर आ गई

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 21 Sep 2017 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 10:36 PM (IST)
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली ये हैं टॉप 10 कारें

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी टियागो को अप्रैल 2016 में सबसे पहले लॉन्च किया गया था और तब से लगातार इसे अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हर महीने इसकी 5,000-6,000 यूनिट्स बिक रही हैं जिसके चलते यह सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में दूसरी बार शामिल हुई है। अगस्त महीने में इसकी 7,036 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इससे पहले नवंबर 2016 में 6,008 यूनिट्स के साथ टियागो सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में आई थी।

loksabha election banner

टियागो की बिक्री लगभग रेनो क्विड के नजदीक ही रही है। रेनो क्विड 7,802 यूनिट्स की बिक्री के साथ 9वें स्थान पर रही है। टियागो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और कुल बिक्री में इसकी 40 फीसद हिस्सेदारी रही है। टाटा मोटर्स ने अगस्त महीने में 16,261 यूनिट्स की बिक्री की है, इनमें 7,036 यूनिट्स टियागो की शामिल है।

दूसरी ओर मारुति सुजुकी बलेनो तीसरे स्थान पर आ गई है। बलेनो ने मारुति की ही सबसे ज्यादा बिकने वाली वैगनआर, स्विफ्ट और ग्रैंड आई10 को पछाड़ा दिया है। मारुति सुजुकी ने अगस्त महीने में बलेनो की 17,190 यूनिट्स बेचीं हैं, जो कि अगस्त 2016 के मुकाबले लगभग दोगुनी है। अगस्त 2016 में इसकी 8,671 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

 मॉडल  अगस्त 2016  स्थान  मॉडल  अगस्त 2017
 ऑल्टो  20,919  1  डिजायर  26,140
 डिजायर टूर  15,766   2  ऑल्टो  21,521 
 वैगन आर  14,571   3  बलेनो  17,190
 स्विफ्ट  13,027   4  वैगन आर   13,907
 ग्रैंड i10  12,957   5  स्विफ्ट  12,631
 एलीट i20  11,011   6  ग्रैंड i10  12,306
 क्विड  10,719   7  एलीट i20  11,832
 बलेनो  8,671   8  सिलेरियो  9,210
 सिलेरियो  8,063   9  क्विड  7,802
 सियाज  6,214  10  टियागो  7,036

मारुति की हाल ही में लॉन्च हुई 5वीं जनरेशन डिजायर बिक्री के मामले में 26,140 यूनिट्स के साथ सबसे टॉप पर है। कुछ महीनों पहले यह 7वें और 8वें स्थान पर थीं।

साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई की भी दो कारें इस सूची में शामिल हैं। अगस्त महीने में हुंडई ग्रैंड i10 की 12,306 यूनिट्स और एलीट i20 की 11,832 यूनिट्स की बिक्री हुई हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.