Move to Jagran APP

ये हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें, मारुति की डिजायर रही सबसे आगे

देश में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के मामले में मारुति सुजुकी की डिजायर ने ऑल्टो को पछाड़ दिया है।

By Bani KalraEdited By: Published: Mon, 11 Sep 2017 02:02 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 08:56 AM (IST)
ये हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें, मारुति की डिजायर रही सबसे आगे

नई दिल्ली (जेएनएन)। अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के मामले में मारुति सुजुकी की डिजायर ने ऑल्टो को पछाड़ दिया है। अगस्त महीने में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में डिजायर सबसे आगे रही है। नई डिजायर को हाल ही में लॉन्च किया गया है। ग्राहकों ने कार के डिजायन, फीचर्स और कम कीमत के चलते इसमें दिलचस्पी दिखाई है। रिपोर्ट की माने तो हैचबैक खरीदने वाले ग्राहक भी इस कार में अपना रुझान दिखा रहे हैं। आइये जानते हैं अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों के बारे में।

loksabha election banner

मारुति सुजुकी की डिजायर बनी बेस्ट सेल्लिंग कार
अगस्त महीने में मारुति सुजुकी ने नई डिजायर की 30,934 यूनिट्स बेचीं जिसके बाद यह कार सबसे आगे रही। एक लंबे समय से ग्राहकों के दिलों पर राज करने वाली ऑल्टो इस बार दूसरे नंबर पर रही, अगस्त महीने में ऑल्टो की कुल 21,521 यूनिट्स बिकी हैं।

टॉप 10 कारों में अकेले मारुति की ही 7 कारें
पहले और दूसरे नंबर पर क्रमशः डिजायर और ऑल्टो रही हैं जबकि तीसरे नंबर पर मारुति की बलेनो रही है। इस कार की अगस्त महीने में 17,190 यूनिट्स बिकी हैं। बलेनो मारुति की प्रीमियम हैचबैक है जिसका सीधा मुकाबला हुंडई की आई20 से है। चौथे नंबर पर मारुति की विटारा ब्रेजा रही, इस गाड़ी की अगस्त महीने में 14,396 यूनिट्स बिकी हैं। इसके अलावा 13,907 गाड़ियां बेच कर वैगन-आर पांचवे स्थान पर रही, जबकि छठे नंबर पर कंपनी की स्विफ्ट ने बाजी मारी है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2013-14 में स्विफ्ट की 31 फीसद की सेल रही है, जो कि जून वित्त वर्ष 2017-18 में बढ़कर 52 फीसद हो गई है।

टॉप 10 में हुंडई की 3 कारें
7वें नंबर पर हुंडई की ग्रैंड आई10 रही, अगस्त महीने में इस कार की 12,306 यूनिट्स बिकीं, जबकि 11,832 यूनिट्स बेच कर कंपनी की एलीट आई20 आठवें नंबर पर रही है। इसके अलावा हुंडई ने कॉम्पैक्ट SUV क्रेटा की 10,158 यूनिट्स बेच कर 9वां स्थान हासिल किया है।

10वें नंबर पर मारुति की सेलेरियो
10वें नंबर पर 9,210 यूनिट्स बेच कर मारुति की छोटी कार सेलेरियो रही है। इस समय इस कार का भारत में सिर्फ पेट्रोल मॉडल ही उपलब्ध है। ऐसा इसलिए क्योंकि डीजल वर्जन को पहले ही बंद किया जा चुका है।

देश की टॉप 10 सेल्लिंग कारें

मॉडल                                    अगस्त 2017
मारुति सुजुकी डिजायर              30,934
मारुति सुजुकी ऑल्टो                 21,521
मारुति सुजुकी बलेनो                 17,190
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा         14,396
मारुति सुजुकी वैगन-आर           13,907
मारुति सुजुकी स्विफ्ट                12,631
हुंडई ग्रैंड i10                            12,306
हुंडई एलीट i20                       11,832
हुंडई क्रेटा                                10,158
मारुति सुजुकी सेलेरिओ             9,210

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.