हर मामले में खास है महिंद्रा थार, मुकाबले में नहीं कोई भी गाड़ी
महिंद्रा थार को लगभग 8 साल पहले लॉन्च किया गया था। क्लासिक जीप जैसे लुक वाली थार में बोलेरो और स्कॉर्पियो वाले फीचर्स दिए गए हैं।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। महिंद्रा थार को लगभग 8 साल पहले लॉन्च किया गया था। क्लासिक जीप जैसे लुक वाली थार में बोलेरो और स्कॉर्पियो वाले फीचर्स दिए गए हैं। अपनी ऑफ-रोड कैपेसिटी के लिए पॉपुलर थार काफी कम बजट में बनाई गई थी। अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती गाड़ियों में से एक थार की कीमत 8.9 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।
महिंद्रा थार में 2.5 लीटर 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो 105 bhp की पावर और 247 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। थार का व्हीलबेस 2430 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 200 mm है। इसमें 6 लोग बैठ सकते हैं।
माइलेज के मामले में थार काफी दमदार है। हाइवे पर इसका माइलेज लगभग 18 किमी और सिटी में 15 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी मारुति विटारा ब्रेजा है, जो 24.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, लेकिन यह कॉम्पैक्ट एसयूवी है।
थार के लिए कई कस्टमाइज ऑप्शन्स उपलब्ध है। आप अपनी मर्जी के हिसाब से इसे कस्टमाइज करवा सकते हैं। इसमें आप आफ्टरमार्केट रिम्स, चौड़े टायर्स, बुलबार्स जैसी चीजें हैं जिन्हें आप थार में लगवा सकते हैं। कस्टमाइज करवाने के बाद थार एक बिल्कुल नए लुक में आपके सामने होगी।
फिलहाल इस सेगमेंट में महिंद्रा थार को चुनौती देने वाली दूसरी कोई गाड़ी नहीं है। कंपनी की बात करे महिंद्रा एसयूवी सेगमेंट में विदेशियों कंपनियों को मुकाबले देती नजर आती है। इस सेगमेंट में महिंद्रा लैंड रोवर, टोयोटा और फोर्ड जैसी कंपनियों को चुनौती दे रही है।