Move to Jagran APP

JULY 2022 में इन टॉप 5 दो पहिया वाहनों का रहा दबदबा, देखें लिस्ट

हीरो (Hero) की बाइक की डिमांड लोगों के बीच सबसे अधिक रहती है। वहीं ये आज से नहीं लोगो के दिलो पर कई सालो से राज करते आ रही है। July 2022 में टीवीएस (TVS) की कुल 201942 यूनिट्स सेल हुई हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 06:48 PM (IST)
JULY 2022 में इन टॉप 5 दो पहिया वाहनों का रहा दबदबा, देखें लिस्ट
JULY 2022 में इन टॉप 5 दो पहिया वाहन का रहा दबदबा, देखें लिस्ट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दो- पहिया वाहन बाजार में से एक है। वजह महंगाई या लो बजट भी हो सकता है, वहीं इसकी डिमांड सबसे अधिक रहती है। इसकी तुलना चार पहिया वाहन से करें तो आज के समय में सबसे अधिक इसे ही पसंद किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे जुलाई 2022 में कौन - कौन सी टॉप 5 कंपनियां है। जिनका डंका जुलाई के महीने में सबसे अधिक रहा। इस लिस्ट में शामिल हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) और टीवीएस (TVS) होंडा (Honda), बजाज (Bajaj) जैसी कंपनियां शामिल है।

loksabha election banner

Hero MotoCorp जुलाई 2022 रिपोर्ट

हीरो (Hero) की बाइक की डिमांड लोगों के बीच सबसे अधिक रहती है। वहीं ये आज से नहीं लोगो के दिलो पर कई सालो से राज करते आ रही है। हीरो ने जुलाई 2022 में अपनी कुल 4,30,684 यूनिट्स की सेल की है, वही इसकी तुलना जुलाई 2021 से करें तो 4,29,208 यूनिट्स की सेल हुई थी । जिसमें कुल 0.3 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Honda जुलाई 2022 रिपोर्ट

भारतीय बाजार में होंडा (Honda) के दो पहिया वाहन काफी अधिक सेल होने वाले में से एक है। जुलाई 2022 में इसकी कुल 4,02,718 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं जुलाई 2021 में इसकी कुल 3,40,420 यूनिट्स सेल हुई थी। जिससे इस साल 18.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

TVS जुलाई 2022 रिपोर्ट

July 2022 में टीवीएस (TVS) की कुल 2,01,942 यूनिट्स सेल हुई हैं। वहीं इसकी तुलना जुलाई 2021 से करें तो 1,75,169 सेल हुई थी, जिसमें कुल 15.2 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दिल्ली गई है।

Bajaj जुलाई 2022 रिपोर्ट

बजाज (Bajaj) ने जुलाई 2022 में कुल 1,64,384 यूनिट्स की सेल की है। इसकी तुलना पिछले साल जुलाई 2021 से करें तो 1,56,232 यूनिट्स की सेल की थी। इसकी सालाना बढ़ोतरी 5.2 प्रतिशत रही है। Suzuki की July 2022 में 60,893 यूनिट्स सेल हुई है। जिसमे कुल 0.5 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.