यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगस्त के महीने में रहा इन तीन MUVs गाड़ियों का बोलबाला, जानें कितनी हुई सेल
भारतीय बाजार में पिछले महीने सबसे अधिक बिकने वाली एमयूवी गाड़ियों की लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा पहले नंबर पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज के समय में तेजी से Multi-Purpose Vehicles (MPV) और Multi Utility Vehicles (MUV) की ड़िमांड बढ़ते जा रही है। हाल के दिनों में इसकी बढ़ोतरी में काफी उछाल देखने को मिला है. अगस्त के महीने में इन तीन(MUV) गाड़ियों की डिमांड सबसे अधिक रही है। आज हम आपके लिए अगस्त के महीने में सबसे अधिक बिकने वाली एमयूवी गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga)
भारतीय बाजार में पिछले महीने सबसे अधिक बिकने वाली एमयूवी गाड़ियों की लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा पहले नंबर पर अपना स्थान बनाए हुई है। वहीं , कंपनी ने इसे एक साल पहले ही लॉन्च किया था। Ertiga अपने सीटिंग कॉन्फिगरेशन, दूसरी और तीसरी रो में बैठने की सीटों और मैनुअल , ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। अगस्त 2022 में कंपनी ने कुल 9,314 यबनविट्स सेल की है। इसकी तुलना पिछले साल के इसी अवधि से करें तो कुल 6,215 यूनिट्स को सेल किया गया था। जिसमें 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta)
दूसरे नंबर पर अपने स्थान बनाने वाली गाड़ी की लिस्ट में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा शामिल है। कंपनी ने 2005 के लॉन्च के बाद से ही इनोवा और फिर इनोवा क्रिस्टा की ब्रिकी तेजी से करते जा रही है। अगस्त 2022 में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की 6,036 यूनिट्स सेल की है। वहीं इसकी तुलना में पिछले साल अगस्त 2021 में कंपनी ने कुल 5,755 यूनिट्स की सेल की है।
किआ कैरेंस (Kia Carens)
पिछले महीने सबसे अधिक बिकने वाली कार में तीसरे नंबर के स्थान पर किआ कैरेंस है। भारत में काफी तेजी से इसकी लोकप्रियता बढ़ते जा रही है। Kia Carens, एक MUV है जिसने सेल्टोस और सॉनेट के साथ अपनी बढ़ोतरी तेजी से दर्ज की है। अगस्त 2022 में Kia Carens की 5,558 यूनिट्स सेल की है। वहीं इसकी YoY बढ़ोतरी की तुलना नहीं कर सकते है, क्योकि भारत में Carens नया मॉडल है।
