विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साल 2024 में लॉन्च होंगी ये Electric SUVs, लिस्ट में Mahindra से लेकर Maruti तक हैं शामिल

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
Published: Wed, 03 Jan 2024 08:00 AM (IST)

Upcoming Electric Cars 2024 इलेक्ट्रिक वाहनों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साल होने वाला है। इस कंपनियां इलेक्ट्रिक सेगमेंट में जमकर ...और पढ़ें

2024 में लॉन्च की जाएंगी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां
2024 में लॉन्च की जाएंगी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल इलेक्ट्रिक वाहनों के सेक्टर में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई थी। साल 2024 भी इलेक्ट्रिक वाहनों के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस साल बहुत सारे वाहनों की भारतीय मार्केट में एंट्री होगी। हम यहां उन इलेक्ट्रिक SUVs के बारे में बताने वाले हैं, जो 2024 में लॉन्च की जाएंगी। इस लिस्ट में महिंद्रा और मारुति सहित कई कंपनियों की गाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Mahindra XUV300 EV

2024 में महिंद्रा इस गाड़ी को लाने की प्लानिंग कर रही है। इस गाड़ी को कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ लाया जाएगा। इसमें 10.5 इंच की इन्फोटेनमेंट दी जाएगी। इसमें 35 Kwh बैटरी पैक दिया जाएगा। वहीं XUV300 EV में 40 Kwh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।

Maruti Suzuki eVX

मारुति सुजुकी भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में रुतबा कायम करने के लिए 2024 में एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश करेगी। इस साल Maruti Suzuki eVX को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, पहली बार इस गाड़ी को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान पेश किया गया था। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें 60Kwh का बैटरी पैक प्रदान किया जाएगा। जो सिंगल चार्जिंग 550 किमी की रेंज देने की क्षमता रखेगा।

ये भी पढ़ें- Hyundai Creta Facelift के लिए बुकिंग शुरू, इन बदलावों के साथ 16 जनवरी को होगी लॉन्च

BYD Seal

ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान पेश की गई BYD Seal की एंट्री साल 2024 में होगी। इस इलेक्ट्रिक कार को 2022 के लास्ट में चाइना में पेश किया गया था। यह अपकमिंग मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी। जिसमें 61.4 kwh और 82.5kwh हैं।

Tata Harrier/ Safari EV

वर्तमान समय में टाटा भारतीय इलेक्ट्रिक सेगमेंट में राज कर रही है। बीते वर्ष टाटा ने कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च की थी और साल 2024 में भी टाटा का ये सिलसिला जारी रहने वाला है। इस साल टाटा हैरियर और सफारी ईवी को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- 2024 Renault Duster इन बदलावों के साथ भारत में देगी दस्तक, जानें क्या दी गई हैं खूबियां