इंडिया में हिट लेकिन विदेशों में नहीं है इन 5 कारों की मांग, लिस्ट में मारुति से लेकर महिंद्रा तक हैं शामिल
भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री की जाती है। साथ ही भारत में बनाई गई कारों का हर महीने कई देशों को भी एक्सपोर्ट किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी कौन सी कारें हैं जिनको भारत में तो काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन विदेशों में इन कारों की मांग काफी कम है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कार बाजार में हर महीने लाखों यूनिट्स को खरीदा जाता है। कंपनियों की ओर से भी बड़ी संख्या में वाहनों का उत्पादन किया जाता है। निर्माता भारत में बनी कारों को विदेश में भी एक्सपोर्ट करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी कारें हैं जिनको भारत के लोग तो काफी ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन विदेशों में उनकी मांग में बीते महीने कमी आई है। ऐसी कौन सी पांच कारें हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra Bolero की एक्सपोर्ट हुई कितनी यूनिट्स
बीते महीने मेड इन इंडिया कारों की एक्सपोर्ट लिस्ट में सबसे नीचे Mahindra Bolero का नाम रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने इस दमदार गाड़ी की सिर्फ तीन ही यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 53 यूनिट्स का एक्सपोर्ट हुआ था।
यह भी पढ़ें- Maruti Dzire की नई जेनरेशन इस तारीख को होगी लॉन्च, मौजूदा मॉडल के मुकाबले मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
Maruti Wagon R की भी मांग कम
भारत में बनी मारुति वैगन आर काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। देश में हर महीने इसकी हजारों यूनिट्स की बिक्री होती है। लेकिन बीते महीने इसकी सिर्फ 29 यूनिट्स का ही एक्सपोर्ट किया गया। मारुति की इस गाड़ी की September 2023 के दौरान 73 यूनिट्स को विदेश भेजा गया था।
लिस्ट में शामिल हुई Maruti XL6
छह सीटों वाली एमपीवी के तौर पर भारत में Maruti XL6 को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक मेड इन इंडिया इस एमपीवी की बीते महीने सिर्फ 54 यूनिट्स का ही एक्सपोर्ट किया गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस के मुताबिक पिछले साल September महीने में इसकी 128 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया था।
बीते महीने Honda Amaze की मांग में कमी आई
जापानी वाहन निर्माता Honda की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Honda Amaze को भारत में ऑफर किया जाता है। हर महीने यहां इसकी हजारों यूनिट्स की बिक्री होती है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने इसकी सिर्फ 60 यूनिट्स का ही एक्सपोर्ट किया गया है। जबकि इसके पहले September 2023 में इसकी 90 यूनिट्स को विदेश भेजा गया था।
Mahindra Scorpio की विदेशों में कम हुई मांग
भारत में महिंद्रा की दमदार एसयूवी के तौर पर अलग पहचान रखने वाली स्कॉर्पियो भी इस लिस्ट में शामिल है। देश में तो इस गाड़ी को खरीदने के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। लेकिन विदेशों में इस गाड़ी को ज्यादा पसंद नहीं किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस गाड़ी की सिर्फ 234 यूनिट्स का ही एक्सपोर्ट किया गया है। जबकि September 2023 के दौरान इसकी 441 यूनिट्स को विदेश भेजा गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।