विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस साल के अंत तक आएगी ये 3 दमदार इलेक्ट्रिक कार, पढ़ें डिटेल्स

By Ayushi ChaturvediEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 09:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई टाटा टियागो इलेक्ट्रिक हैचबैक को जल्द ही लॉन्च करने ...और पढ़ें

इस साल के अंत तक आएगी ये 3 दमदार इलेक्ट्रिक कार
इस साल के अंत तक आएगी ये 3 दमदार इलेक्ट्रिक कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में काफी तेजी से इलेक्ट्रिक कार की डिमांड बढ़ते जा रहा है। टाटा मोटर्स वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत के साथ ईवी बाजार में राज कर रही है। हालांकि इस साल भारतीय बाजार में कई बेहतरीन ईवी कार आने वाली है। आज हम आपके लिए इस साल आने वाली नई ईवी कार की लिस्ट लेकर आए है।

टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार (TATA TIAGO EV)

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई टाटा टियागो इलेक्ट्रिक हैचबैक को जल्द ही लॉन्च करने की घोषणा की है। यह टाटा मोटर्स की देश में सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। कंपनी जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। टाटा टियागो ईवी को 26 kWh या 30.2kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये एक बार चार्ज होने पर लगभग 300 km की रेंज दे सकती है।

सिट्रोएन सी3 ईवी (CITROEN C3 EV)

ये एक एंट्री लेवल की इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। कंपनी C3 हैचबैक पर आधारित एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। दिसंबर 2022 तक इसका अनावरण कर सकती है। जबकि लॉन्च Q1, 2023 में हो सकता है। नया मॉडल सीएमपी प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है। इसके साथ ही ये मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म वर्तमान में Peugeot e-208 को दसामता है। ये एंट्री-लेवल वैरिएंट में लगभग 300 किमी की रेंज दे सकती है।

एमजी स्मॉल ईवी (MG SMALL EV)

MG मोटर इंडिया ने अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार का टेस्टिंग करना शुरु कर दिया है। जिसे कंपनी साल 2023 में लॉन्च कर सकती है। यह Wuling Air EV पर आधारित है। आपको बता दें कंपनी इस कार की कीमत 10 लाख से लेकर 15 लाख रुपये तक रख सकती है। एंट्री-लेवल MG EV का व्हीलबेस 2,010mm है और इसकी लंबाई 2.9 मीटर की है।