विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tesla के Cybertruck में फिर आई खराबी, कंपनी ने वापस बुलाईं हजारों यूनिट्स, जानें पूरी डिटेल

Published: Wed, 26 Jun 2024 11:59 AM (IST)

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla के Cybertruck में एक बार फिर खराबी की जानकारी मिली है। मीडिया ...और पढ़ें

Tesla ने अपने Cybertruck में खराबी की जानकारी मिलने के बाद हजारों यूनिट्स को रिकॉल किया है।
Tesla ने अपने Cybertruck में खराबी की जानकारी मिलने के बाद हजारों यूनिट्स को रिकॉल किया है।

HighLights

  1. Tesla के Cybertruck में फिर आई खराबी, कंपनी ने जारी किया रिकॉल
  2. वाइपर और एक्‍सटीरियर ट्रिम में खराबी की जानकारी के बाद 11 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स वापिस बुलाई गईं

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी बनाने वाली कंपनी Tesla के Cybertruck में एक बार फिर से खराबी आ गई है। खराबी की जानकारी मिलने के बाद कंपनी की ओर से हजारों यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। कंपनी के ट्रक में किस तरह की खराबी सामने आई है और कितनी यूनिट्स को वापस बुलाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tesla ने जारी किया Recall

टेस्‍ला की ओर से अपने Cybertruck के लिए एक बार फिर से Recall को जारी किया गया है। कंपनी ने ऐसा इसलिए किया है क्‍योंकि Cybertruck में खराबी की जानकारी मिली है। खास बात यह है कि कंपनी के Cybertruck में चौथी बार खराबी की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद इनको वापस बुलाया गया है।

क्‍या आई खराबी

जानकारी के मुताबिक इस बार Cybertruck में वाइपर और एक्‍सटीरियर ट्रिम में खराबी की जानकारी मिली है। अमेरिका की नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्‍ट्रेशन की ओर से यह जानकारी दी गई है। एनएचटीएसए के मुताबिक विंडशील्‍ड पर लगे वाइपर सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं और एक्‍सटीरियर में ट्रिम को सही तरह से नहीं लगाया गया है। जिससे सड़क पर अन्‍य वाहनों की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Car Care Tips: बारिश के मौसम में कार को जंग से है बचाना, तो इन बातों का रखें ध्‍यान

कितनी यूनिट्स को बुलाया

टेस्‍ला ने 11688 यूनिट्स को वापस बुलाया है। अब इनको कंपनी के एक्‍सपर्ट अच्‍छी तरह से चेक करेंगे और जिन भी यूनिट्स में खराबी पाई जाएगी। उनको बिना कोई अतिरिक्‍त चार्ज दिए ठीक किया जाएगा।

पहले भी आई थी खराबी

टेस्‍ला के Cybertruck में इससे पहले भी कई बार खराबी आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले तीन बार कंपनी ने अपने ट्रक को रिकॉल किया है। जिसमें एक्‍सीलेरेटर पेडल, वॉर्निंग लाइट, फॉन्‍ट विजिबिलिटी जैसी खराबी शामिल हैं।

कब शुरू हुई डिलीवरी

टेस्‍ला ने नवंबर 2023 में अपने Cybertruck की डिलीवरी को शुरू कर दिया था। हाल में ही दुबई पुलिस ने भी अपनी सुपरकार्स फ्लीट में Tesla Cybertruck को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें- June 2024 में कर रहे हैं मारुति की कार खरीदने पर विचार, जानें किस गाड़ी पर कितना करना होगा इंतजार