विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Tiago EV 2026 हुई लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 285 किमी की रेंज और कई सारे फीचर्स

Published: Thu, 28 May 2026 01:42 PM (IST)

TATA Tiago EV: टाटा मोटर्स ने भारत में नई 2026 Tiago EV लॉन्च कर दी है। नए डिजाइन और फीचर्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2026 TATA Tiago EV Facelift भारत में लॉन्च हो गई है। देश में इसके बैटरी एज अ सर्विस (BaaS) वर्जन की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं, बैटरी के साथ आने वाले वर्जन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए से शुरू होती है। आइए जानते हैं कि Tiago EV 2026 के डिजइन, फीचर्स, रेंज में क्या-क्या दिया गया है।

कैसा है इसका डिजाइन?

कंपनी ने देश में बिकने वाली अपनी इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार के डिजाइन में कई बदलाव किए है। इसमें नए आइब्रो के आकार के LED DRLs और हेडलाइट्स का नया सेट दिया गया है। इस कार के इलेक्ट्रिक मॉडल के आगे के हिस्से में बंद, बॉडी के रंग की ग्रिल मिलती है। वहीं, इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल में आगे की तरफ एक बड़ी ब्लैक ग्रिल दी गई है।

साइड और रियर लुक

कार के साइड वाले हिस्से में नए जुड़े हुए 15-इंच के अलॉय व्हील्स दिखाई देते हैं। वहीं, इसके पिछले हिस्से में एक नया टेललाइट सेटअप दिया गया है जिसमें दोनों तरफ तीन खड़ी पट्टियां और उनके ऊपर से गुजरती हुई एक सीधी लाइन है। यह टेललाइट आपस में जुड़ी हुई लगती है और इसके बीच में कंपनी का लोगो लगा हुआ है।

इंटीरियर और फीचर्स में बदलाव

2026 TATA Tiago EV Facelift के इंटिरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं। नई TATA Tiago दो फ्री-फ्लोटिंग स्क्रीन्स के साथ आती है जिनमें से एक का इस्तेमाल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी का इंफोटेनमेंट सिस्टम के रूप में किया जाता है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के पिछले मॉडल में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए LCD सेटअप मिलता था।

डैशबोर्ड और केबिन फीचर्स

इसके अलावा, 2026 Tiago Facelift में दोबारा डिजाइन किया गया डैशबोर्ड, नए डोर पैड्स, आगे की सीटों में नया सेंटर आर्मरेस्ट, आई-हाई बीम अलर्ट और ऑटोमैटिक डिमिस्ट फीचर दिया गया है। केबिन में ब्लैक और ग्रे कलर की डुअल-टोन फैब्रिक सीटें, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला नया सेंट्रल कंसोल और दो वायरलेस चार्जिंग पैड्स जैसी कई और चीजें भी शामिल हैं।

बैटरी और रेंज

TATA Tiago EV में पहले वाले मॉडल की तरह ही बैटरी पैक के विकल्प दिए गए हैं। इसके मीडियम रेंज वेरिएंट में 19.2kWh का बैटरी पैक तो लॉंग रेंज वेरिएंट में 24kWh का बैटरी पैक दिया गया है। नई 2026 Tiago EV के लिए दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 285 किमी तक की रेंज दे सकती है। वहीं, कंपनी का दावा है कि रियल-वर्ल्ड में यह फुल चार्ज होने पर 215 किमी तक की रेंज दे सकती है।

नई जनरेशन की Tiago EV 30kW की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अब इसे सिर्फ 18 मिनट में चार्ज करके 100 किमी तक चलने की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही, कंपनी TATA Tiago EV को बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है।

यह भी पढ़ें- TATA Tiago Facelift लॉन्च: 4.69 लाख रुपए की कीमत में मिलेंगे ये फीचर्स और इंजन, देखें डिटेल्स