TATA Tiago Facelift लॉन्च: 4.69 लाख रुपए की कीमत में मिलेंगे ये फीचर्स और इंजन, देखें डिटेल्स
TATA Tiago Facelift: भारत में 2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट 4.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हो गई ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2026 TATA Tiago को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में Tiago कंपनी की सबसे सस्ती गाड़ी है। इस समय देश में Tiago हैचबैक का पहला जनरेशन वाला मॉडल बेचा जा रहा था जिसे साल 2016 में पेश किया गया था। अब 10 साल बाद कंपनी इस हैचबैक कार का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आई है।
नया एक्सटीरियर डिजाइन
कंपनी ने इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 2026 TATA Tiao के बाहरी डिजाइन में कई बदलाव किए हैं। नई Tiago में आइब्रो के आकार के नए LED DRLs और हेडलाइट्स का नया सेट दिया गया है। इसके साथ ही हैचबैक कार में अब आगे की तरफ क बड़ी काली ग्रिल मिलती है। कार के साइड वाले हिस्से में नए 15-इंच के अलॉय व्हील्स हैं।
इसके पिछले हिस्से में एक नया टेललाइट सेटअप दिया गया है जिसमें दोनों तरफ तीन खड़ी पट्टियां और उनके ऊपर से गुजरती एक सीधी लाइन है।

इंटीरियर और फीचर्स
TATA Tiago Facelift 2026 के इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। नई टियागो दो फ्री-फ्लोटिंग स्क्रींस के साथ आती है। इनमें से एक स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम का काम करती है। कार के पिछले मॉडल में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए LCD सेटअप मिलता है जबकि इस नए जनरेशन मॉडल में कंपनी ने पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है।

डैशबोर्ड और बाकी बदलाव
इसके अलावा, 2026 Tiago Facelift में दोबारा डिजाइन किया गया नया डैशबोर्ड, नए डोर पैड्स, आगे की सीटों के लिए सेंटर आर्मरेस्ट, ब्लैक और ग्रे कलर की डुअल-टोन फैब्रिक सीटें और ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला ना सेंट्रल कंसोल दिया गया है। कार में दो वायरलेस चार्जिंग पैड्स भी शामिल हैं। इसके अलावा, केबन में नए डिजाइ के एसी वेंट्स, रियर एसी वेंट्स और एक टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

एडवांस फीचर्स और तकनीक
2026 TATA Tiago में 37 कनेक्टेड कार फीचर्स, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, क्रूज कंट्रोल और इसके CNG वर्जन में डायरेक्ट स्टार्ट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ, इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कई सारे फीचर्स मिलते हैं।
Tiago Facelift सेफ्टी फीचर्स
कंपनी ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी इस कार में कई सारे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं जिसमें 6 एयरबैग्स (सभी वेरिएंट्स में) 360-डिग्री कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल और रोल केज, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और पोस्ट क्रैश SOS शामिल हैं।
इंजन परफॉर्मेंस और पावर
भले ही कंपनी ने 2026 TATA Tiago Facelift के डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए हैं लेकिन इस हैचबैक कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले जैसा ही है। Tiago पेट्रोल में वही पुराना 1.2 लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 86hp की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह CNG विकल्प के साथ भी आना जारी रहेगी जो 75hp की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG MT की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपए है।
| SMART | PURE | PURE+ | PURE + A | CREATIVE | CREATIVE+ | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| PETROL MT | 4.69L | 5.49L | 5.99L | 6.49L | 6.99L | 7.29L |
| CNG MT | 5.79L | 6.49L | 6.99L | 7.49L | 7.99L |
यह भी पढ़ें- अगले महीने आ सकता है Keeway का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EZI Hypevolt, क्या होंगे इसके फीचर्स और रेंज?
